ePaper

पवन वर्मा का सार्वजनिक तौर पर जवाब मांगना अनुचित : वशिष्ठ

Updated at : 22 Jan 2020 10:23 PM (IST)
विज्ञापन
पवन वर्मा का सार्वजनिक तौर पर जवाब मांगना अनुचित : वशिष्ठ

पटना : जदयू के प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह ने अपनी पार्टी के राज्यसभा सदस्य पवन वर्मा के जदयू के दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा से गठबंधन करने के फैसले पर सार्वजनिक तौर पर जवाब मांगे जाने को अनुचित बताते हुए बुधवार को कहा कि जब भी पार्टी की बैठक होगी वे इस बात […]

विज्ञापन

पटना : जदयू के प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह ने अपनी पार्टी के राज्यसभा सदस्य पवन वर्मा के जदयू के दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा से गठबंधन करने के फैसले पर सार्वजनिक तौर पर जवाब मांगे जाने को अनुचित बताते हुए बुधवार को कहा कि जब भी पार्टी की बैठक होगी वे इस बात को मजबूती के साथ उठायेंगे.

मीडिया के एक वर्ग से बात करते हुए वशिष्ठ ने पवन के जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लिखे पत्र को ट्विटर पर साझा किये जाने पर एतराज जताया और कहा ”मैं इस तरह के बयान को अनुचित मानता हूं. जब भी पार्टी की बैठक होगी मैं इस बात को मजबूती के साथ उठाउंगा. सभी को पता है कि बिहार में लंबे अरसे बिहार में गठबंधन चल रहा है जिसके तहत जदयू, भाजपा और लोजपा एक साथ काम कर रही है.”

उन्होंने पवन के बयान को सुर्खियों में बने रहने के लिए दिया गया बयान बताते हुए कहा कि जब कोई व्यक्ति फैसला कर लेता है तो इस तरह के बयान आते हैं, ऐसे में उन्हें कोई कैसे रोक सकता है वे कोई कदम उठाने के लिए स्वतंत्र हैं. इस बीच बिहार की मुख्य विपक्षी पार्टी राजद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवंश प्रसाद सिंह ने पवन का समर्थन करते हुए कहा कि नीतीश कुमार को अपने पार्टी के भीतर और जनता के बीच भी अपना रुख स्पष्ट करना चाहिए.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन