कोल्ड स्टोरेज कर्मी से लूट करने वालों का मिला फुटेज

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 19 Jan 2020 7:23 AM

विज्ञापन

पटना : गर्दनीबाग इलाके में अनिसाबाद गाेलंबर के पास कोल्ड स्टोरेज के कर्मचारी से हुई लूट की घटना में पुलिस को सीसीटीवी फुटेज मिल गया है. हालांकि हेलमेट लगाने के कारण उनकी शिनाख्त नहीं हो पा रही है. पुलिस ने कई लोगों को थाने बुलाकर सीसीटीवी का फुटेज दिखाया है. लेकिन, चेहरा स्पष्ट नहीं हो […]

विज्ञापन
पटना : गर्दनीबाग इलाके में अनिसाबाद गाेलंबर के पास कोल्ड स्टोरेज के कर्मचारी से हुई लूट की घटना में पुलिस को सीसीटीवी फुटेज मिल गया है. हालांकि हेलमेट लगाने के कारण उनकी शिनाख्त नहीं हो पा रही है.
पुलिस ने कई लोगों को थाने बुलाकर सीसीटीवी का फुटेज दिखाया है. लेकिन, चेहरा स्पष्ट नहीं हो पाया है. वहीं शक के आधार पर फुलवारीशरीफ इलाके में पुलिस ने छापेमारी की है. यहां से तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है. उनसे पूछताछ चल रही है. हाल के दिनाें में जेल से छूटे अपराधियों से भी पूछताछ हुई है.
पुलिस को शक है कि जेल से छूटने के बाद अपराधियों के गैंग ने लूट करना शुरू कर दिया है. पुलिस ने बेऊर जेल से डिटेल मांगकर जेल से छूटे हुए अपराधियों का लोकेशन देख रही है. पुलिस को कोढ़ा गैंग और फुलवारीशरीफ के अपराधी गैंग पर शक है. बता दें कि शुक्रवार को अनिसाबाद के पास बैंक में पैसा जमा करने जा रहे कोल्ड स्टोरेज के कर्मचारी से 2 लाख, 37 हजार रुपये लूट की गयी थी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन