आसमान में छाये बादल व पछुआ हवा ने बढ़ायी ठंड
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

पटना : बुधवार की शाम में मौसम बदला और आसमान में बादल छाने के साथ-साथ बारिश भी हुई. इससे कड़ाके की ठंड बढ़ गयी और गुरुवार को भी जारी रही. दिन भर आसमान में बादल छाये रहे और पछुआ हवा चलती रही. शाम होते ही हवा और तेज हो गयी, जिससे लोगों को कंपकपी भरी […]
विज्ञापन
पटना : बुधवार की शाम में मौसम बदला और आसमान में बादल छाने के साथ-साथ बारिश भी हुई. इससे कड़ाके की ठंड बढ़ गयी और गुरुवार को भी जारी रही. दिन भर आसमान में बादल छाये रहे और पछुआ हवा चलती रही.
शाम होते ही हवा और तेज हो गयी, जिससे लोगों को कंपकपी भरी ठंड महसूस होने लगी. मौसम विज्ञान केंद्र की मानें, तो शुक्रवार को भी आसमान में बादल छाये रहेंगे और ठंड बरकरार रहेगी. वहीं, शनिवार से न्यूनतम तापमान में तीन से पांच डिग्री सेल्सियस की गिरावट आयेगी, जिससे रात में ठंड का प्रकोप और बढ़ जायेगा.
अधिकतम व न्यूनतम तापमान में अंतर हुआ कम : गुरुवार को सुबह से देर रात तक आसमान में घने बादल छाये रहे. इसके साथ ही शाम होते ही छह किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से पछुआ हवा भी चलने लगी, जो हिमाचल प्रदेश से ठंडक लिये आ रही है. इससे अधिकतम व न्यूनतम तापमान में अंतर काफी कम हो गया. इससे लोगों को दिन-रात सामान्य रूप से कनकनी भरी ठंड महसूस होने लगी.
ठंड बढ़ने से अमूमन शहरवासी शाम होते ही घरों में दुबक गये और हीटर व ब्लोअर के सहारे ठंड से बचाव करते दिखे. राजधानी का अधिकतम तापमान 20.2 व न्यूनतम 14.3 डिग्री सेल्सियस, गया का अधिकतम तापमान 20.5 व न्यूनतम 15.1 डिग्री सेल्सियस, भागलपुर का अधिकतम तापमान 21.6 व न्यूनतम 13.6 डिग्री सेल्सियस और पूर्णिया का अधिकतम तापमान 22.6 व न्यूनतम 13.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. मौसम विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि शुक्रवार को भी आसमान में बादल छाये रहेंगे. लेकिन, बारिश नहीं होगी. 11 जनवरी से न्यूनतम तापमान और गिरेगा, जिससे रात में ठंड और बढ़ जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










