हर साल पटना और राजगीर में मनेगा प्रकाश गुरुपर्व : सीएम नीतीश कुमार

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गुरु गोिबंद सिंह जी महाराज के 353वें प्रकाश गुरुपर्व के मौके पर गुरुवार को तख्तश्री हरिमंदिर साहिब के परिसर में आयोजित मुख्य समारोह में शामिल हुए. गुरुद्वारा में मत्था टेकने के बाद उन्होंने कार्यक्रम में संबोधन की शुरुआत ‘वाहे गुरुजी की खालसा, वाहे गुरुजी की फतेह’ से की. उन्होंने सभी […]
पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गुरु गोिबंद सिंह जी महाराज के 353वें प्रकाश गुरुपर्व के मौके पर गुरुवार को तख्तश्री हरिमंदिर साहिब के परिसर में आयोजित मुख्य समारोह में शामिल हुए. गुरुद्वारा में मत्था टेकने के बाद उन्होंने कार्यक्रम में संबोधन की शुरुआत ‘वाहे गुरुजी की खालसा, वाहे गुरुजी की फतेह’ से की. उन्होंने सभी श्रद्धालुओं, जत्थेदारों और सेवादारों का स्वागत करते हुए कहा कि प्रत्येक वर्ष राजगीर और पटना में गुरु पर्व मनाया जायेगा.
पटना सिटी गुरुद्वारा में गुरु गोिबंद सिंह जी महाराज से संबंधित प्रकाश पुंज का निर्माण इस साल तक पूरा हो जायेगा. उन्होंने कहा कि पटना के बाद गुरुनानक देवजी गया, नवादा होते हुए होली के समय राजगीर पहुंचे थे. स्थानीय लोगों के अनुरोध पर उनके चरण स्पर्श से गर्म कुंड का पानी शीतल हो गया और तब से यह शीतल कुंड में तब्दील हो गया है. राजगीर में शीतल कुंड के पास ही भव्य गुरुद्वारा का निर्माण हो रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




