पटना सिटी में खुलेगा रेडक्रॉस का ब्लड बैंक
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :02 Jan 2020 7:42 AM (IST)
विज्ञापन

साकिब, पटना : नये साल में बिहार के मरीजों के लिए अच्छी खबर आयी है. बिहार में रेडक्रॉस तीन नये ब्लड बैंक खोलने जा रहा है. इसमें पहला गया में, दूसरा सीतामढ़ी व तीसरा पटना सिटी में होगा. गया व सीतामढ़ी का ब्लड बैंक रेडक्रॉस बिल्डिंग में ही होगा. इसे अगले दो से तीन महीने […]
विज्ञापन
साकिब, पटना : नये साल में बिहार के मरीजों के लिए अच्छी खबर आयी है. बिहार में रेडक्रॉस तीन नये ब्लड बैंक खोलने जा रहा है. इसमें पहला गया में, दूसरा सीतामढ़ी व तीसरा पटना सिटी में होगा. गया व सीतामढ़ी का ब्लड बैंक रेडक्रॉस बिल्डिंग में ही होगा. इसे अगले दो से तीन महीने में चालू कर दिया जायेगा. इसके लिए आधारभूत संरचना काफी हद तक तैयार कर ली गयी है. कुछ मशीन लगनी बाकी है. इसके बाद कुछ औपचारिकताओं के बाद इसे शुरू कर दिया जायेगा.
वहीं, पटना सिटी में जगह की तलाशी चल रही है. पहले इसे मंगल तालाब में खोलने का निर्णय लिया गया था. लेकिन, वहां जलजमाव को देखते हुए कहीं और खोलने पर सहमति बनी है. प्राप्त जानकारी के मुताबिक इस वर्ष के मध्य तक इसे भी खोल दिया जायेगा. अभी रेडक्रॉस के तीन ब्लड बैंक पहले से हैं, ये पटना, आरा व मोतिहारी में कार्यरत हैं. रेडक्रॉस ब्लड बैंक राज्य के महत्वपूर्ण ब्लड बैंकों में गिना जाता है.
100 प्रतिशत स्वैच्छिक रक्तदान के लिए चलायेगा अभियान
रेडक्रॉस बिहार इस वर्ष रक्तदान को बढ़ावा देने के लिए बड़ा अभियान चलाने जा रहा है. इसकी कोशिश है कि बिहार में स्वैच्छिक रक्तदान को इतना बढ़ावा दिया जाये कि किसी व्यक्ति को रक्त की जरूरत पड़ने पर रिप्लेसमेंट में रक्त देने की जरूरत नहीं हो.
कोशिश की जा रही है कि आने वाले समय में मरीजों को बिहार में जो रक्त चढ़ाया जाये, वह पूरी तरह से स्वैच्छिक रक्तदान से आया हो. इसी उद्देश्य की खातिर जहां एक ओर रक्तदान के प्रति जागरूकता के लिए अभियान चलाये जायेंगे. वहीं, दूसरी ओर नये ब्लड बैंक खोले जा रहे हैं. जागरूकता अभियान के तहत रेडक्रॉस आने वाले समय में छात्रों व ग्रामीणों के बीच पहुंचने की बड़ी योजना पर काम कर रहा है.
अभी राज्य में 84 ब्लड बैंक
वर्तमान में राज्य में कुल 84 ब्लड
बैंक हैं, जिसके माध्यम से ब्लड की उपलब्धता सुनिश्चित की जाती है. इनमें से 40 नाको सपोर्टेड ब्लड बैंक हैं. इनमें से एक मॉडल ब्लड बैंक, सात मेडिकल कॉलेज अस्पताल में, 28 जिला स्तरीय अस्पताल में व तीन भारतीय रेडक्रॉस ब्लड बैंक हैं. वहीं, 44 प्राइवेट ब्लड बैंक हैं. राज्य के इन ब्लड बैंकों से वित्तीय वर्ष 2018-19 में कुल 2,23,532 यूनिट व 2019-20 में सितंबर माह तक कुल 1,23,198 यूनिट ब्लड का कलेक्शन किया गया है.
रेडक्रॉस बिहार में तीन नये ब्लड बैंक खोलने जा रहा है. गया व सीतामढ़ी का ब्लड बैंक अगले दो से तीन महीनों में खुल जायेगा.
डॉ बिनय बहादुर सिन्हा, चेयरमैन, रेडक्रॉस, बिहार
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




