पटना सिटी : सीएम व राज्यपाल के साथ केंद्रीय मंत्री होंगे शामिल
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

पटना सिटी : प्रकाश पर्व में केंद्रीय मंत्री रवि शंकर प्रसाद, पूर्व मंत्री सुरेंद्र जीत सिंह आहुवालिया, सांसद रामकृपाल यादव, हरसिमरत कौर समेत अन्य शामिल होंगे. प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष अवतार सिंह हित, महासचिव महेंद्र पाल सिंह ढिल्लन व सचिव महेंद्र सिंह छाबड़ा ने बताया कि इसके अलावा राज्यपाल व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, बिहार सरकार […]
विज्ञापन
पटना सिटी : प्रकाश पर्व में केंद्रीय मंत्री रवि शंकर प्रसाद, पूर्व मंत्री सुरेंद्र जीत सिंह आहुवालिया, सांसद रामकृपाल यादव, हरसिमरत कौर समेत अन्य शामिल होंगे. प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष अवतार सिंह हित, महासचिव महेंद्र पाल सिंह ढिल्लन व सचिव महेंद्र सिंह छाबड़ा ने बताया कि इसके अलावा राज्यपाल व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, बिहार सरकार के मंत्री नंदकिशोर यादव, पर्यटन मंत्री, कला संस्कृति मंत्री के साथ, पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह समेत अन्य प्रांतों के मुख्यमंत्री व राज्यपाल के प्रकाश पर्व में शामिल होने की संभावना है.
यह लोग श्री गुरु गोबिंद सिंह जी महाराज के दो जनवरी को आयोजित हो रहे प्रकाश पर्व में शामिल होंगे. इधर राजगीर में आयोजित श्री गुरु नानक देव जी महाराज के प्रकाश पर्व में भी 28 व 29 को सजे विशेष दीवान में मुख्यमंत्री के साथ बिहार के कई मंत्री व अधिकारी भी शामिल होंगे.
पांच पार्किंग स्थलों पर शौचालय की व्यवस्था
विभिन्न स्टेशनों से ठहरने के स्थल एवं अन्य धार्मिक स्थलों तक जाने के लिए नि:शुल्क 50 बस सेवा की व्यवस्था की गयी है. टेंट सिटी से स्थानीय गुरुद्वारा आने-जाने के लिए नि:शुल्क पर्याप्त इ-रिक्शा की व्यवस्था है. पांच पार्किंग स्थलों पर शौचालय एवं जलापूर्ति की भी व्यवस्था की गयी है.
महत्वपूर्ण स्थानों पर एंबुलेंस के साथ मेडिकल टीम तैनात
27 एंबुलेंस मेडिकल टीम सहित महत्वपूर्ण स्थानों लगायी गयी है. इसके अतिरिक्त अापात स्थिति में पटना के 11 अस्पतालों में आपात चिकित्सा की व्यवस्था की गयी है. सात स्थलों पर अग्निशमन यंत्र की व्यवस्था की गयी है. कंगन घाट टेंट सिटी में अग्निशमन यंत्र स्थापित है. अग्निशमन यंत्र के लिए पांच स्थानों एवं गंगा नदी से 10 एचपी के मोटर के द्वारा जलापूर्ति की व्यवस्था है. डीएम ने बताया कि तीन घाटों पर 15 गोताखोर एवं नौ नावों की व्यवस्था की गयी है.
एसडीआरएफ की आठ टीम मेडिकल एंबुलेंस सहित प्रतिनियुक्त है. पीएचइडी के द्वारा कंगनघाट में आठ जगहों पर बोरिंग से एवं 50 टैंकरों के माध्यम से जलापूर्ति की व्यवस्था की गयी है. पेसू के माध्यम से विद्युत आपूर्ति बनाये रखने के लिए पर्याप्त संख्या में विद्युत अभियंताओं एवं कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गयी है. गायघाट से कंगनघाट तक दो पानी के जहाज की व्यवस्था है जो 25 दिसंबर से चल रही है. ए श्रेणी के 10 हेल्पडेस्क एवं ए प्लस श्रेणी के 5 हेल्पडेस्क बनाये गये हैं. ए प्लस श्रेणी के हेल्प डेस्क 25 दिसंबर से एवं ए श्रेणी के हेल्प डेस्क 26 से ही काम कर रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










