पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के खिलाफ दर्ज करायी गयी एक और प्राथमिकी, ...जानें क्या है मामला?

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 27 Dec 2019 1:04 PM

विज्ञापन

पटना : आरजेडी के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव की पत्नी राबड़ी देवी के खिलाफ एक और प्राथमिकी शुक्रवार को दर्ज करायी गयी है. यह प्राथमिकी उनके समधी चंद्रिका राय ने राजधानी के शास्त्रीनगर थाने में दर्ज करायी गयी है. लालू प्रसाद और चंद्रिका राय के परिवारों के बीच तनाव एक बार फिर उससमय बढ़ गया, […]

विज्ञापन

पटना : आरजेडी के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव की पत्नी राबड़ी देवी के खिलाफ एक और प्राथमिकी शुक्रवार को दर्ज करायी गयी है. यह प्राथमिकी उनके समधी चंद्रिका राय ने राजधानी के शास्त्रीनगर थाने में दर्ज करायी गयी है. लालू प्रसाद और चंद्रिका राय के परिवारों के बीच तनाव एक बार फिर उससमय बढ़ गया, जब राबड़ी देवी के आवास पर तैनात सुरक्षा गार्डों ने गाड़ी में सामान लेकर चंद्रिका राय के घर पहुंचे. चंद्रिका राय के घर पहुंचे सुरक्षा गार्डों ने कहा कि इन सामानों को पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने आपके यहां भेजा है. इसके बाद चंद्रिका राय ने सामान लेने से इनकार कर दिया. उन्होंने मीडिया से कहा था कि यह मुझे फंसाने की साजिश है.

जानकारी के मुताबिक, आरजेडी अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव की पत्नी राबड़ी देवी के खिलाफ उनके समधी चंद्रिका राय ने शुक्रवार को राजधानी के शास्त्रीनगर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. उन्होंने कहा है कि बिना किसी जानकारी के उनके घर सामान भेजा गया है. प्रोडक्शन ऑफिसर के आदेश के अनुसार, सामान भेजते समय दोनों घरों के लोग और मजिस्ट्रेट का होना जरूरी होता है. लेकिन, बिना किसी की जानकारी और उपस्थिति के सामान भेज दिया गया. इसके बाद राबड़ी देवी और सामान पहुंचाने वाले सुरक्षाकर्मियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है.

मालूम हो कि आरजेडी अध्यक्ष लालू प्रसाद और चंद्रिका राय परिवार के बीच गुरुवार की शाम को एक बार फिर तनाव गहरा गया, जब राबड़ी देवी के आवास के पांच सुरक्षा गार्ड दो जिप्सी में सामान भरकर चंद्रिका राय के घर जा पहुंचे. सामान लेकर चंद्रिका राय के घर पहुंचे सुरक्षा गार्डों ने कहा कि ये सारा सामान राबड़ी देवी ने आपके यहां उतारने के लिए कहा है. चंद्रिका राय ने सामान लेने से इनकार कर दिया. उन्होंने मीडिया से कहा कि यह मुझे फंसाने की साजिश है. साथ ही उन्होंने पुलिस को बुलाकर आपत्ति जतायी. उन्होंने सुरक्षा कर्मियों से कहा, मैंने और बेटी ऐश्वर्या ने किसी सामान की मांग नहीं की थी. अभी महिला प्रताड़ना के मामले में सुनवाई चल रही है. ऐसे में इस तरह सामान भेजना समझ से परे है. चंद्रिका राय ने बताया कि पुलिसवालों ने बताया है कि राबड़ी देवी ने आदेश दिया है कि लाये गये सामान को मेरे घर डंप कर दिया जाये. चूंकि मामला अभी अदालत में है, इसलिए मैं अचंभित हुआ. क्योंकि, बिना कागज और मजिस्ट्रेट की मौजूदगी के दूसरे पक्ष के भेजे गये सामान को स्वीकार करना गलत होता. इसलिए मैंने सामान उतरने नहीं दिया. बाद में शास्त्रीनगर थाने की पुलिस को बुलाया. चंद्रिका राय ने कहा कि मेरी बेटी का निजी सामान जैसे पासपोर्ट और दूसरे कार्ड, यहां तक कि मोबाइल भी उन्हीं के पास है. जबकि, वह सामान उन्हें विवाद के समय ही लौटा देना चाहिए था. मैं बेटी का निजी सामान चाहता हूं. उन्होंने इस बात से इनकार किया कि शादी में दहेज का कोई लेन-देन हुआ था. चंद्रिका ने बताया कि मुझे इस बात का पता नहीं है कि दो वाहनों में क्या आया है?

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन