जेपनिज इंसेफ्लाइटिस से बचाव की तैयारी शुरू नौ जिलों में चलेगा अभियान
Updated at : 25 Dec 2019 7:25 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : बच्चों को जेपनिज इंसेफ्लाइटिस (जेइ) बुखार से बचाने की तैयारी शुरू हो गयी है. इस बीमारी से प्रभावित नौ जिलों में बुखार से बचाव के लिए तीन फरवरी से टीकाकरण अभियान आरंभ किया जायेगा. टीकाकरण अभियान 30 मार्च तक (करीब दो माह) चलेगा. राज्य स्वास्थ्य समिति के कार्यपालक निदेशक मनोज कुमार ने संबंधित […]
विज्ञापन
पटना : बच्चों को जेपनिज इंसेफ्लाइटिस (जेइ) बुखार से बचाने की तैयारी शुरू हो गयी है. इस बीमारी से प्रभावित नौ जिलों में बुखार से बचाव के लिए तीन फरवरी से टीकाकरण अभियान आरंभ किया जायेगा. टीकाकरण अभियान 30 मार्च तक (करीब दो माह) चलेगा.
राज्य स्वास्थ्य समिति के कार्यपालक निदेशक मनोज कुमार ने संबंधित जिलों के सिविल सर्जन व जिला पदाधिकारी को पत्र लिखकर इसके संबंध में विस्तार से दिशानिर्देश दिया है. जेइ पर नियंत्रण के लिए राज्य के नौ जिलों में टीकाकरण अभियान चलाया जायेगा. इसमें कटिहार, किशनगंज, पूर्णिया, सहरसा, मधेपुरा, मधुबनी, मुंगेर, रोहतास व सुपौल जिले को शामिल किया गया है.
क्लस्टर वाइज होगा टीकाकरण : जिलों को निर्देश दिया गया है कि अभियान के दौरान नौ माह से 15 साल तक के बच्चों का जेइ का टीकाकरण दिया जाये. अभियान के दौरान शत-प्रतिशत चिह्नित बच्चों का टीकाकरण करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है. इसको लेकर यह अभियान क्लस्टर वाइज चलाया जायेगा.
इसके लिए जिला, प्रखंड व ग्राम स्तर पर विभिन्न प्रकार की गतिविधियों का भी आयोजन किया जायेगा. अभियान को सफल बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग के साथ अन्य विभागों की भी सहभागिता होगी. इसमें शिक्षा विभाग, जीविका, पंचायती राज विभाग, सूचना व जनसंपर्क विभाग, शहरी विकास विभाग के साथ अन्य सहयोगी संस्थाएं भी सहयोग करेंगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




