पटना : हस्तक्षेप के बाद कुलपति-प्रतिकुलपति में सुलह के आसार
Updated at : 21 Dec 2019 9:37 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो गुलाब चंद जायसवाल व प्रतिकुलपति प्रो गिरीश चौधरी के बीच का विवाद सुलझता हुआ दिख रहा है. मिली जानकारी के अनुसार राजभवन के हस्तक्षेप के बाद दोनों के द्वारा एक-दूसरे पर किये गये एफआइआर को वापस लिया जायेगा. हालांकि वर्तमान में इस संबंध में ऑन द रिकॉर्ड कोई […]
विज्ञापन
पटना : पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो गुलाब चंद जायसवाल व प्रतिकुलपति प्रो गिरीश चौधरी के बीच का विवाद सुलझता हुआ दिख रहा है. मिली जानकारी के अनुसार राजभवन के हस्तक्षेप के बाद दोनों के द्वारा एक-दूसरे पर किये गये एफआइआर को वापस लिया जायेगा. हालांकि वर्तमान में इस संबंध में ऑन द रिकॉर्ड कोई भी बात करने को तैयार नहीं है. प्रतिकुलपति भी मीडिया से इस संबंध में बात नहीं कर रहे हैं.
लेकिन उन्होंने ऑफिस आना
शुरू कर दिया है. हालांकि बहुत शार्ट टाइम के लिए वे ऑफिस में रह रहे हैं. सूत्रों की मानें तो मामला सलटने वाला है. बस प्रक्रिया में जो भी समय लग जाये. हालांकि प्रतिकुलपति को कुलपति का प्रभार नहीं दिये जाने से प्रतिकुलपति इससे काफी खफा हैं. लेकिन वे इसको लेकर कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हैं कि वे इस संबंध में राजभवन से या सीएम के पास शिकायत करेंगे या नहीं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




