ePaper

पटना : अब डीटीओ देंगे वाहन प्रदूषण जांच केंद्र का लाइसेंस

Updated at : 20 Dec 2019 8:20 AM (IST)
विज्ञापन
पटना : अब डीटीओ देंगे वाहन प्रदूषण जांच केंद्र का लाइसेंस

पटना : अब हर जिले के प्रखंडों में वाहन प्रदूषण जांच केंद्र खोलने का लाइसेंस डीटीओ देंगे. अब तक यह अधिकार राज्य परिवहन आयुक्त के पास था. जिलों में अधिक- से -अधिक संख्या में वाहन प्रदूषण जांच केंद्र खुले, इसके लिए राज्य सरकार ने यह निर्णय लिया है. परिवहन सचिव संजय कुमार अग्रवाल ने कहा […]

विज्ञापन

पटना : अब हर जिले के प्रखंडों में वाहन प्रदूषण जांच केंद्र खोलने का लाइसेंस डीटीओ देंगे. अब तक यह अधिकार राज्य परिवहन आयुक्त के पास था. जिलों में अधिक- से -अधिक संख्या में वाहन प्रदूषण जांच केंद्र खुले, इसके लिए राज्य सरकार ने यह निर्णय लिया है. परिवहन सचिव संजय कुमार अग्रवाल ने कहा कि मोटर वाहन से निकलने वाले प्रदूषण को रोकने एवं नियंत्रित करने के लिए राज्य सरकार सतत प्रयत्नशील है.

राज्य के सभी प्रखंडों में वाहन प्रदूषण जांच केंद्र खोलने की कार्रवाई की जा रही है. वाहनों के प्रदूषण जांच के लिए राज्य में कुल 454 प्रदूषण जांच केंद्र निजी क्षेत्र में अब तक स्थापित किये गये हैं. अब नये केंद्र खोलने में लोगों को काफी सहूलियत होगी. इसके लिए पटना आने की जरूरत नहीं होगी. अपने जिले के जिला परिवहन कार्यालय से ही आसानी से लाइसेंस ले सकेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन