पटना : आज रद्द रहेगी मोकामा हावड़ा पैसेंजर ट्रेन
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

पटना : फ्रंट कॉरिडोर के निर्माण को लेकर बुधवार को झाझा, बरौनी, मुजफ्फरपुर व नरकटियागंज रेलखंड पर सुबह 6:45 बजे से 10:45 बजे तक मेगा ब्लॉक लिया गया है. इससे ट्रेन परिचालन बाधित रहेगा. पूर्व मध्य रेल के सीपीआरओ राजेश कुमार ने बताया कि निर्माण कार्य को लेकर एक जोड़ी पैसेंजर ट्रेन व कुछ ट्रेनों […]
विज्ञापन
पटना : फ्रंट कॉरिडोर के निर्माण को लेकर बुधवार को झाझा, बरौनी, मुजफ्फरपुर व नरकटियागंज रेलखंड पर सुबह 6:45 बजे से 10:45 बजे तक मेगा ब्लॉक लिया गया है. इससे ट्रेन परिचालन बाधित रहेगा. पूर्व मध्य रेल के सीपीआरओ राजेश कुमार ने बताया कि निर्माण कार्य को लेकर एक जोड़ी पैसेंजर ट्रेन व कुछ ट्रेनों को नियंत्रित कर चलायी जायेगी, ताकि यात्रियों को कम से कम परेशानी हो.
इन ट्रेनों को किया गया रद्द
मंगलवार को हावड़ा से खुलने वाली ट्रेन संख्या 53049 हावड़ा-मोकामा पैसेंजर और बुधवार को मोकामा से खुलने वाली ट्रेन संख्या 53050 मोकामा-हावड़ा पैसेंजर
रिशेड्यूल कर चलने वाली ट्रेन
बुधवार को झाझा से खुलने वाली ट्रेन संख्या 63209 झाझा-पटना मेमू पैसेंजर झाझा से 2:30 घंटे की देरी से खुलेगी.
नियंत्रित कर चलने वाली ट्रेनें
– ट्रेन संख्या 14055 डिब्रूगढ़-दिल्ली बह्मपुत्र मेल बुधवार को मालदा मंडल में एक घंटे की देरी से चलेगी.
– मंगलवार को सियालदह से खुली ट्रेन संख्या 13133 सियालदह-वाराणसी एक्सप्रेस मालदा मंडल में 1:30 घंटे की देरी से चलेगी.
लगाया गया एसी कोच
रेल यात्रियों की सुविधा को देखते हुए पूर्व मध्य रेल प्रशासन ने दो जोड़ी एक्सप्रेस ट्रेनों में एसी कोच जोड़ने का निर्णय लिया है. ट्रेन संख्या 15273/15274 रक्सौल-आनंद विहार-रक्सौल सत्याग्रह एक्सप्रेस में जनरल के दो कोच हटा कर सेकेंड व थर्ड एसी का एक-एक कोच जोड़ा जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










