अंतिम यात्रा के लिए नि:शुल्क शववाहन देगा महावीर मंदिर
Updated at : 15 Dec 2019 8:18 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : शनिवार को महावीर मंदिर की ओर से नि:शुल्क शववाहन की शुरुआत की गयी है. इसका नाम अंतिम यात्रा रखा गया है. इसका उद्घाटन बिहार राज्य धार्मिक न्यास परिषद के अध्यक्ष अखिलेश कुमार जैन ने किया. दरअसल कई बार अस्पतालों में शववाहन की व्यवस्था नहीं हो पाने के कारण गरीब लोगों को काफी परेशानी […]
विज्ञापन
पटना : शनिवार को महावीर मंदिर की ओर से नि:शुल्क शववाहन की शुरुआत की गयी है. इसका नाम अंतिम यात्रा रखा गया है. इसका उद्घाटन बिहार राज्य धार्मिक न्यास परिषद के अध्यक्ष अखिलेश कुमार जैन ने किया. दरअसल कई बार अस्पतालों में शववाहन की व्यवस्था नहीं हो पाने के कारण गरीब लोगों को काफी परेशानी होती है.
इन्हीं बातों को ध्यान में रखते हुए यह व्यवस्था की गयी है. इस मौके पर महावीर मंदिर न्यास समिति के सचिव किशोर कुणाल भी मौजूद रहे. उन्होंने कहा कि बाद में बिहार में ऐसे 10 वाहनों को जनहित में नि:शुल्क चलाने का विचार है. जिन्हें इसकी जरूरत है, वे 7859028517, 0612-2223789 पर फोन कर वाहन का लाभ ले सकते हैं. गाड़ी के साथ उन्हें राम नाम लिखा चादर भी मिलेगा.
इसके साथ ही 15 जनवरी के बाद महावीर मंदिर द्वारा जरूरतमंद लोगों के लिए श्राद्ध के कार्यक्रम में पुरोहित की व्यवस्था करायी जायेगी. जो लोग तीन दिन या 13 दिनों के श्राद्ध का कार्यक्रम रखेंगे, उन्हें उनके हिसाब से सुविधा मुहैया करायी जायेगी. इस अवसर पर समिति के कई अधिकारी व मंदिर के पंडित मौजूद थे, जिन्होंने मंत्रोच्चारण के साथ और नारियल फोड़ने के साथ-साथ हरी झंडी दिखाते हुए शववाहन को सौंपा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




