Bihar Cold Day Alert: सावधान! अगले 5 दिनों तक शीतलहर से कांपेगा पूरा बिहार, इन जिलों के लिए IMD की चेतावनी

Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 27 Dec 2025 1:39 PM

विज्ञापन

बिहार कोल्ड डे और कोहरे की सांकेतिक तस्वीर

Bihar Cold Day Alert: बिहार में बर्फीली पछुआ हवा और घने कोहरे ने ठंड को और खतरनाक बना दिया है. मौसम विभाग ने शनिवार को 38 जिलों में कोल्ड डे और घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. वहीं अगले 5 दिनों के लिए भी चेतावनी जारी की गई है.

विज्ञापन

Bihar Cold Day Alert: पटना समेत पूरे बिहार में ठंड ने लोगों की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं. बर्फीली पछुआ हवा के चलते कनकनी अपने चरम पर पहुंच गई है. मौसम विज्ञान केंद्र ने शनिवार को राज्य के सभी 38 जिलों के लिए कोल्ड डे और घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. सुबह से ही कई इलाकों में हालात ऐसे रहे कि सड़कों पर विजिबिलिटी लगभग शून्य हो गई.

भोजपुर, बेतिया, बगहा, गोपालगंज, समस्तीपुर, जहानाबाद समेत 20 से ज्यादा शहरों में सुबह-सुबह घना कोहरा छाया रहा. हालात यह रहे कि वाहन चालकों को दिन में भी लाइट जलाकर चलना पड़ा. कई जगहों पर 100 मीटर से आगे कुछ भी दिखाई नहीं दे रहा था, जिससे यातायात प्रभावित हुआ.

न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, ठंडी पछुआ हवा के कारण न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है. राज्य के 8 जिलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस या उससे नीचे पहुंच चुका है. ठंड और कोहरे के संयुक्त असर से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है.

पटना सबसे ठंडा, तापमान सामान्य से 8 डिग्री नीचे

बीते 24 घंटे में राजधानी पटना में कोल्ड डे की स्थिति बनी रही. शुक्रवार की सुबह घने कुहासे और तेज ठंडी हवाओं के साथ हुई. सुबह 9 बजे तक विजीबीलीटि बेहद कम रही. कोहरे और ठंडी हवा के कारण पटना का अधिकतम तापमान सामान्य से करीब 8 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया. जिससे यह राज्य का सबसे ठंडा शहर बन गया.

वहीं जहानाबाद, बेतिया, बगहा और समस्तीपुर जैसे जिलों में भी घना कोहरा देखने को मिला. इन इलाकों में न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया, जिससे ठंड का असर और बढ़ गया.

आगे और बढ़ेगी ठंड

मौसम वैज्ञानिकों ने चेतावनी दी है कि आने वाले दिनों में ठंड से राहत मिलने की संभावना नहीं है. अगले 4 से 5 दिनों तक राज्य के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक और गिर सकता है. ऐसे में ठंड और ज्यादा तीव्र होगी.

मौसम विभाग ने दी चेतावनी

मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है. खासकर बुजुर्गों, बच्चों और बीमार लोगों को ठंड से बचाव करने, अनावश्यक यात्रा से बचने और वाहन चलाते समय सावधानी बरतने की अपील की गई है.

Also Read: Bihar Ka Mausam: बिहार में शीतलहर का अलर्ट, समस्तीपुर में शिमला जैसी ठंड, जानिए अगले 5 दिनों तक कैसा रहेगा मौसम

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन