Kal Ka Rashifal 28 December 2025: कल रविवार 28 दिसंबर को सूर्य कृपा से बनेगा आत्मविश्वास, जानें मेष से मीन तक का हाल
Published by : Shaurya Punj Updated At : 27 Dec 2025 2:27 PM
कल रविवार 28 दिसंबर 2025 का राशिफल
Kal Ka Rashifal: कल रविवार, 28 दिसंबर 2025 को सूर्य देव की विशेष कृपा दृष्टि बनी रहेगी. इस दिन सूर्य संबंधित उपाय और मंत्रों का पालन करने से आत्मविश्वास, सफलता, स्वास्थ्य और परिवार में सौभाग्य बढ़ता है. जानिए ज्योतिषाचार्य डॉ एन के बेरा से मेष से मीन तक सभी राशियों का हाल.
Kal Ka Rashifal 28 December 2025: कल रविवार 28 दिसंबर 2025 का दिन सूर्य देव को समर्पित होता है. इस दिन आत्मबल, नेतृत्व क्षमता और आत्मविश्वास में वृद्धि होती है. कल ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति कुछ राशियों को सफलता दिलाएगी, तो कुछ को संयम और समझदारी से काम लेने की सलाह देती है. आइए जानते हैं ज्योतिषाचार्य डॉ एन के बेरा से मेष से मीन तक सभी राशियों का हाल.
मेष राशि
आत्मविश्वास बढ़ेगा. कार्यक्षेत्र में आपके फैसलों की सराहना होगी. पिता का सहयोग मिलेगा.
वृष राशि
धन से जुड़े मामलों में सावधानी रखें. खर्च बढ़ सकता है. परिवार में शांति बनाए रखें.
मिथुन राशि
दिन अनुकूल रहेगा. नए संपर्क बनेंगे. बातचीत से रुके काम पूरे हो सकते हैं.
कर्क राशि
भावनाओं पर नियंत्रण रखें. कार्यस्थल पर धैर्य से काम लें, लाभ मिलेगा.
सिंह राशि
सूर्य देव की विशेष कृपा रहेगी. मान-सम्मान बढ़ेगा. सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी.
कन्या राशि
दिन मिला-जुला रहेगा. स्वास्थ्य का ध्यान रखें. काम में जल्दबाजी न करें.
ये भी देखें: नया साल जनवरी जन्म वालों के लिए लाएगा अवसर और चुनौतियां
तुला राशि
परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा. प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी.
वृश्चिक राशि
मन थोड़ा अशांत रह सकता है. विवाद से दूर रहें. सोच-समझकर निर्णय लें.
धनु राशि
भाग्य का साथ मिलेगा. यात्रा के योग बन सकते हैं. धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी.
मकर राशि
कार्य में स्थिरता आएगी. वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा. आर्थिक स्थिति मजबूत होगी.
कुंभ राशि
नई योजनाओं पर काम शुरू कर सकते हैं. मित्रों से लाभ मिलेगा.
मीन राशि
रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी. मन प्रसन्न रहेगा और आत्मिक शांति मिलेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










