नए साल पर बिहार का मौसम रहेगा बेहाल, IMD ने सभी जिलों को लेकर जारी किया ऑरेंज अलर्ट

बिहार मौसम (सांकेतिक फोटो)
Bihar Cold Alert: बिहार में नए साल पर मौसम का हाल कैसा रहेगा इसे लेकर पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने पूर्वानुमान जारी किया है. इसमें बताया गया है कि आने वाले दिनों में बिहार के लोगों को ठंड से कोई राहत नहीं मिलेगी. आइये जानते हैं बिहार के किन जिलों को लेकर अलर्ट जारी हुआ है.
Bihar Cold Alert: मौसम विज्ञान केंद्र पटना की ओर से जारी ताजा रिपोर्ट के अनुसार बिहार के लगभग सभी जिलों में शीतलहर और घने कोहरे का प्रभाव देखने को मिल रहा है. 31 दिसंबर से 1 जनवरी 2026 तक के लिए मौसम चेतावनी जारी की गई है. इस दौरान लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है.
सभी जिलों में ऑरेंज अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार बिहार के कई जिलों में घना कुहासा छाया रहेगा. उत्तर बिहार से लेकर दक्षिण बिहार तक लगभग सभी जिलों को ऑरेंज अलर्ट के दायरे में रखा गया है. इसका मतलब है कि आम जनजीवन प्रभावित हो सकता है. सुबह और रात के समय विजिबिलिटी बहुत कम रहने की संभावना है. इससे सड़क और रेल यातायात पर असर पड़ सकता है.

तापमान पर क्या अपडेट
तापमान की बात करें तो बीते 27 दिसंबर को बिहार में इस सीजन का अब तक का सबसे कम तापमान दर्ज किया गया. गया में न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो राज्य में सबसे कम रहा. इसके अलावा बिक्रमगंज में 6.3 डिग्री, औरंगाबाद में 7.4 डिग्री, अरवल में 8.5 डिग्री और फारबिसगंज में 9.2 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज हुआ.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें
मौसम विभाग की अपील
ठंड और कोहरे का असर सबसे ज्यादा बुजुर्गों, बच्चों और बीमार लोगों पर पड़ सकता है. डॉक्टरों ने सलाह दी है कि लोग सुबह-शाम बाहर निकलने से बचें, गर्म कपड़े पहनें और ठंडी हवा से खुद को सुरक्षित रखें. मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे मौसम से जुड़े ताजा अपडेट पर नजर रखें. वाहन चलाते समय फॉग लाइट का इस्तेमाल करें और बहुत जरूरी होने पर ही लंबी यात्रा करें. नए साल की शुरुआत ठंड और कोहरे के बीच होने वाली है, ऐसे में सावधानी बरतें.
इसे भी पढ़ें: 25 से 30 किमी कम हो जाएगी बिहार से यूपी की दूरी, 8.44 करोड़ की लागत से सिसवा घाट पुल निर्माण कार्य शुरू
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Paritosh Shahi
परितोष शाही डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. अभी प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम में काम कर रहे हैं. देश और राज्य की राजनीति, सिनेमा और खेल (क्रिकेट) में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




