ePaper

Paneer Toofani Recipe: नए साल का मजा होगा दोगुना, घर पर झटपट बना लें लाजवाब पनीर तूफानी

Updated at : 27 Dec 2025 2:56 PM (IST)
विज्ञापन
Homemade Paneer Toofani Recipe in Hindi

पनीर तूफानी रेसिपी (Image- iStock)

Paneer Toofani Recipe: न्यू ईयर के मौके पर आप इस बार पनीर तूफानी का आनंद जरूर लें. इसका स्वाद बहुत ही लाजवाब है.

विज्ञापन

Paneer Toofani Recipe: पनीर से बने कई सारे डिश आपने आए होंगे लेकिन पनीर तूफानी नहीं खाया होगा. इसका नाम जितना लाजवाब है, स्वाद भी उतना मजेदार है. अगर किसी विशेष अवसर जैसे नए साल पर आपने इसे बना लिया तो बच्चे समेत घर से सभी लोग आपकी तारीफ करते नहीं थकेंगे. तो फिर देर किस बात की है. आइए इसे बनाने आसान रेसिपी आपको बताते हैं.

पनीर तूफानी बनाने की सामग्री

  • 250 ग्राम – पनीर
  • 5-6 – कली लहसुन
  • 1 छोटा टुकड़ा – अदरक
  • 5-6 – प्याज
  • 10 – टमाटर
  • 2- दालचीनी का टुकड़ा
  • 1 – लौंग
  • 1 बड़ा चम्मच – मलाई
  • 1 चम्मच कसूरी – मेथी
  • 1 चम्मच – गरम मसाला
  • 1 चम्मच – शाही पनीर मसाला
  • स्वादानुसार – नमक

इसे भी पढ़ें: Paneer Posto Recipe: कुछ अलग और स्वादिष्ट खाने का कर रहा है दिल, तो ट्राई करें पनीर पोस्तो

पनीर तूफानी बनाने की विधि

  • पनीर तूफानी बनाने के लिए एक कढ़ाई में 2-3 बड़े चम्मच तेल गरम करके 1 बड़ा लाल मिर्च डालें.
  • इसके बाद उसमें एक दालचीनी का टुकड़ा और 2 लौंग डाल दें.
  • फिर आप कटे हुए प्याज को फ्राई कर लें. साथ ही टमाटर को भी उबाल लें.
  • प्याज के गोल्डन ब्राउन होने के बाद उसे गैस से नीचे उतारे और टमाटर की पील भी निकाल दे.
  • इसके बाद अब आप प्याज और टमाटर दोनों को ही मिक्सर में क्रश करके इसे फ्राई करें.
  • इसके बाद आप इसमें अदरक-लहसुन की पेस्ट और प्याज भी डालें.
  • सभी के अच्छे से पक जाने के बाद इसमें गरम मसाला, कसूरी मेथी, शाही पनीर मसाला भी डाल दें.
  • इसके ऊपर से एक बड़ा चम्मच मलाई डालें.
  • फिर आप इसमें पनीर के बड़े कट करे हुए पीस ग्रेवी में डाल दें और 10-15 मिनट धीमी आंच पर पका कर गैस बंद कर दें.  
  • आपकी पनीर तूफानी सर्व करने के लिए तैयार हो चुकी है.

इसे भी पढ़ें: Kadai Paneer Recipe: इस सुपर सिंपल रेसिपी से बनाएंगे कढ़ाई पनीर, तो उंगलियां चाटने को हो जाएंगे मजबूर

इसे भी पढ़ें: Paneer Angara Recipe: अब घर पर बनाएं रेस्टोरेंट जैसा पनीर अंगारा, उंगलियां चाटने को होंगे मजबूर

विज्ञापन
Rani Thakur

लेखक के बारे में

By Rani Thakur

बंगाल की धरती पर एक दशक से अधिक समय तक समृद्ध पत्रकारिता अनुभव के साथ, रानी ठाकुर अब बिहार की धरती पर अपनी लेखनी से पहचान बना रही हैं. कोलकाता में कई राष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित अखबारों के लिए रिपोर्टिंग और सब-एडिटिंग का अनुभव हासिल करने के बाद, वे अब प्रभात खबर के डिजिटल डेस्क से जुड़ी हैं, जहां वे लाइफ स्टाइल की खबरों के माध्यम से अपनी रचनात्मक सोच और पत्रकारिता कौशल को नई दिशा दे रही हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola