पटना : दाखिल-खारिज के 10 हजार आवेदन ही समय पर निबटे

Updated at : 07 Dec 2019 8:37 AM (IST)
विज्ञापन
पटना : दाखिल-खारिज के 10 हजार आवेदन ही समय पर निबटे

23 लाख से अधिक आये आवेदन पटना : तमाम दावों के बावजूद राज्य में ऑनलाइन म्यूटेशन की प्रक्रिया में तेजी नहीं आ रही है. राजस्व व भूमि सुधार विभाग के दावों की मानें तो अंचलों में लगने वाले कैंप या नियमित आवेदन जमा करने की प्रक्रिया के बाद अब तक 23 लाख 33 हजार आठ […]

विज्ञापन
23 लाख से अधिक आये आवेदन
पटना : तमाम दावों के बावजूद राज्य में ऑनलाइन म्यूटेशन की प्रक्रिया में तेजी नहीं आ रही है. राजस्व व भूमि सुधार विभाग के दावों की मानें तो अंचलों में लगने वाले कैंप या नियमित आवेदन जमा करने की प्रक्रिया के बाद अब तक 23 लाख 33 हजार आठ सौ 66 लोगों ने ऑनलाइन दाखिल खारिज के लिए आवेदन किया है, लेकिन अंचलों में आवेदन निबटाने की स्थिति काफी धीमी है.
ताजा रिपोर्ट है कि अब तक केवल मात्र 10 हजार तीन सौ 32 लोगों को ही तय समय में आवेदन का निबटारा हो पाया है, जबकि समय बीतने, महीनों अंचल कार्यालय के चक्कर लगाने के बाद अब तक मात्र नौ लाख 19 हजार 14 आवेदनों का निबटारा कार्यालय द्वारा किया गया है.
पटना, भागलपुर और गया में सबसे अधिक मामले : दाखिल खारिज निबटाने को लेकर बड़े जिलों की स्थिति काफी खराब है. पटना जिले में अब तक 163732 आवेदनों में केवल पांच सौ 46 आवेदनों कासमय पर निबटारा किया जा सका है, जबकि कुल आवेदन 66995 आवेदनों का निबटारा किया गया है.
उसी प्रकार अररिया में कुल 72356 आवेदन में 55 आवेदन समय पर और कुल 17986 आवेदनों का निबटारा किया गया है. अरवल में कुल 10022 आवेदन में 58 समय पर और कुल 5177 आवेदनों का निबटारा किया गया है. औरंगाबाद में कुल 44410 आवेदन में 2491 आवेदन समय पर और कुल 22437 आवेदनों का निबटारा किया गया है. बांका में कुल 39763 आवेदन में 234 आवेदन समय पर और कुल 14447 आवेदनों का निबटारा किया गया है. बेगूसराय में कुल 48758 आवेदन में 230 आवेदन समय पर और कुल 21147 आवेदनों का निबटारा किया गया है.
दिसंबर तक दिया लक्ष्य
विभाग की ओर से सभी अंचलों को अक्तूबर तक दाखिल खारिज के आवेदनों को 100 फीसदी तक निबटारा कर देना था. इसके लिए अंचल कार्यालयों ने आवेदन लेने के लिए कैंप व निबटारे के लिए अभियान भी चलाया गया. बावजूद इसके आवेदनों के निबटारे में तेजी नहीं आयी. अब विभाग ने सभी जिलों को दिसंबर तक सौ फीसदी आवेदनों के निबटाने का लक्ष्य दिया है. इसको लेकर भी एक बार फिर से कैंप लगाने की शुरुआत अंचल कार्यालयों को हुई है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन