ePaper

पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत बिहार के किसानों को 1,632 करोड़ वितरित : उपमुख्यमंत्री

Updated at : 05 Dec 2019 6:26 PM (IST)
विज्ञापन
पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत बिहार के किसानों को 1,632 करोड़ वितरित : उपमुख्यमंत्री

पटना : बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने सचिवालय स्थित कार्यालय कक्ष में ‘पीएम किसान सम्मान निधि योजना’ की समीक्षा के बाद बताया कि वर्ष 2019-20 में बिहार के 44 लाख किसानों के खाते में किसान सम्मान निधि की पहली किस्त व 30 लाख 79 हजार किसानों को दूसरी किस्त के तौर पर अब […]

विज्ञापन

पटना : बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने सचिवालय स्थित कार्यालय कक्ष में ‘पीएम किसान सम्मान निधि योजना’ की समीक्षा के बाद बताया कि वर्ष 2019-20 में बिहार के 44 लाख किसानों के खाते में किसान सम्मान निधि की पहली किस्त व 30 लाख 79 हजार किसानों को दूसरी किस्त के तौर पर अब तक 1,632 करोड़ राशि हस्तांतरित की गयी है. उन्होंने संतोष व्यक्त किया कि दो माल पहले तक बैंक खातों की संख्या, ब्रांच कोड और आईएमएफसी आदि की त्रृट्टियों के कारण पीएम किसान पोर्टल द्वारा रद्द कियेगये आवेदनों की संख्या जहां 3 लाख 56 हजार था, वहीं लगातार प्रयास के बाद अब घट कर मात्र 1 लाख 48 हजार रह गयी है.

उपमुख्यमंत्री ने अंचलाधिकारी और अपर समाहर्ता के स्तर पर तीन महीने से अधिक से जमीन की जांच के लिए लंबित आवेदनों के निष्पादन में तेजी लाने व पंचायतवार सूची बना कर मुख्यालय स्तर से कृषि समन्यवकों को एसएमएस भेजने का निर्देश दिया ताकि वे किसानों से व्यक्तिगत संपर्क कर उनके आवेदनों की त्रृट्टियों का शीघ्रता से निष्पादन कराएं.

गौरतलब है कि अब तक प्रदेश के 72 लाख 76 हजार किसानों ने सम्मान निधि के लाभ के लिए आवेदन दिया, जिनमें से 11 लाख 72 हजार को विभिन्न त्रृट्टियों के कारण पोर्टल ने रद्द कर दिया. पीएफएमएस पोर्टल द्वारा हर जिले के प्रत्येक पंचायत से औसतन 3 से 6 हजार रद्द कियेगये आवेदनों सुधार किया जाना है. कृषि समन्वयक से लेकर अंचलाधिकारी के स्तर पर जांच हेतु लंबित 8 लाख 96 हजार आवेदनों का तेजी से निष्पादन करने का निर्देश दिया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन