पटना : 22 को भाजपा काउंसिल की बैठक, आठ को आयेंगे भूपेंद्र
Updated at : 05 Dec 2019 8:24 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : प्रदेश भाजपा का संगठनात्मक चुनाव अंतिम दौर में पहुंच चुका है. 22 दिसंबर को भाजपा प्रदेश काउंसिल की विशेष बैठक होगी, जिसमें डाॅ संजय जायसवाल के प्रदेश अध्यक्ष बनाने की औपचारिक रूप से घोषणा की जायेगी. इससे पहले सभी 1095 मंडलों और 45 संगठनात्मक जिलों में अध्यक्षों का चयन कर लिया जायेगा. 22 […]
विज्ञापन
पटना : प्रदेश भाजपा का संगठनात्मक चुनाव अंतिम दौर में पहुंच चुका है. 22 दिसंबर को भाजपा प्रदेश काउंसिल की विशेष बैठक होगी, जिसमें डाॅ संजय जायसवाल के प्रदेश अध्यक्ष बनाने की औपचारिक रूप से घोषणा की जायेगी. इससे पहले सभी 1095 मंडलों और 45 संगठनात्मक जिलों में अध्यक्षों का चयन कर लिया जायेगा. 22 दिसंबर के पहले मंडल, जिला से लेकर प्रदेशस्तरीय नयी कार्यकारिणी का गठन कर लिया जायेगा.
वहीं, 1095 मंडलों में आधा से अधिक में भी मंडल अध्यक्षों का चयन हो चुका है. बचे हुए जिलों और मंडलों में आगामी चार-पांच दिनों में सभी स्तरों के चुनावों की प्रक्रिया संपन्न करा दी जायेगी. सभी चुनाव पदाधिकारियों को मुस्तैदी से चुनाव कार्य संपन्न कराने के लिए कहा गया है.
संगठनात्मक चुनाव को लेकर हुई बैठक
संगठनात्मक चुनाव को लेकर जिला चुनाव प्रभारी और सदस्यता प्रभारी की बैठक प्रदेश कार्यालय के कैलाशपति मिश्र सभागार में बुधवार को प्रदेश अध्यक्ष डाॅ संजय जायसवाल की अध्यक्षता में हुई. इस दौरान यह बात सामने आयी कि आठ दिसंबर को बिहार प्रभारी भूपेंद्र यादव एक दिवसीय दौरे पर पटना आ रहे हैं.
अब तक जिन जिलों और मंडलों में अध्यक्षों का चयन हो चुका है, उनकी सूची को अंतिम रूप से सहमति प्रदान करेंगे. भाजपा के 45 संगठनात्मक जिलों में करीब 35 में जिला अध्यक्षों का चयन हो चुका है. इस बैठक में संगठन मंत्री नागेंद्र, शिवनारायण, सुरेश रुंगटा, अनिल शर्मा , उपाध्यक्ष देवेश कुमार आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




