सिंचाई विभाग के अभियंता के फ्लैट से 20 लाख के आभूषण की चोरी
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

पटना सिटी : आलमगंज थाना क्षेत्र के बजरंगपुरी पथ में स्थित शिव शंकर अपार्टमेंट के ब्लाॅक ए में फ्लैट संख्या 102 में रहने वाले सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता तारकेश्वर धर द्विवेदी के बंद फ्लैट से लगभग 20 लाख रुपये के आभूषण व कीमती सामान चोरी हो गये. पुलिस गार्ड को हिरासत में लेकर पूछताछ […]
विज्ञापन
पटना सिटी : आलमगंज थाना क्षेत्र के बजरंगपुरी पथ में स्थित शिव शंकर अपार्टमेंट के ब्लाॅक ए में फ्लैट संख्या 102 में रहने वाले सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता तारकेश्वर धर द्विवेदी के बंद फ्लैट से लगभग 20 लाख रुपये के आभूषण व कीमती सामान चोरी हो गये. पुलिस गार्ड को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है.
आरा के बाढ़ नियंत्रण कक्ष में कार्यरत अभियंता ने बताया कि बीते एक दिसंबर रविवार को परिजनों के साथ गोपालगंज स्थित विजयीपुर थाने के धनौती गांव गये थे. गांव जाने के दौरान अपार्टमेंट के गार्ड व घर की दाई को कह कर गये थे कि चार दिन घर से बाहर रहेंगे. इसी बीच बुधवार की सुबह फ्लैट में रहने वालों पड़ोसियों ने फोन कर सूचना दी कि फ्लैट में चोरी हो गयी है.
सूचना के बाद जब दोपहर को गांव से फ्लैट पर आये तो देखा कि चोरों ने फ्लैट का ग्रिल व मुख्य द्वार का दरवाजे का ताला काट कर तीनों रूम में रखी गोदरेज अलमारी को तोड़ दिया. इसमें बेटी की तय हुई शादी के लिए सोने-चांदी के आभूषण रखे थे. इसके अलावा पत्नी व मां के गहने पर भी चोरों ने हाथ साफ कर दिया. साथ ही बेटे की शादी के लिए भी कुछ गहनों की खरीदारी की थी, उसकी भी चोरी कर ली है.
पीड़ित के अनुसार, चोरी गये गहनों में गले के हार चार सेट, चूड़ी तीन सेट, चेन, अंगूठी, मांग टीका, कान का झुमका, कान का टाॅप्स दस सेट, कान बाली चार सेट, मंगलसूत्र दो पीस व लाॅकेट के साथ लगभग एक किलो चांदी के आभूषण लेते गये. पीड़ित ने थाने में इसकी लिखित शिकायत दर्ज की है. इसमें गार्ड व दाई पर शक जाहिर किया गया है.
थानाध्यक्ष सुधीर कुमार ने बताया कि फ्लैट के सीसीटीवी को खंगाला जा रहा है. गार्ड को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. बताया जाता है कि पीड़ित की पत्नी शशि कला विद्यालय में शिक्षिका है. साथ ही एक लाख नकद भी चोरी होने की बात कही जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










