पटना :सूबे के गरीबों का अपना पक्का मकान होगा : सुशील मोदी

Published at :04 Dec 2019 8:53 AM (IST)
विज्ञापन
पटना :सूबे के गरीबों का अपना पक्का मकान होगा : सुशील मोदी

112 करोड़ की राशि हस्तांतरित की पटना : उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ बिहार में गरीबों को मिल रहा है. अगर योजनाओं का प्रचार-प्रसार ठीक से किया जाये, तो किसी भी गरीब को बुढ़ापे में परेशानी नहीं होगी. उन्होंने कहा कि गरीबों के लिए सरकार […]

विज्ञापन
112 करोड़ की राशि हस्तांतरित की
पटना : उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ बिहार में गरीबों को मिल रहा है. अगर योजनाओं का प्रचार-प्रसार ठीक से किया जाये, तो किसी भी गरीब को बुढ़ापे में परेशानी नहीं होगी. उन्होंने कहा कि गरीबों के लिए सरकार शौचालय व पक्का मकान भी बनवा रही है. आने वाले समय में सभी गरीबाें के पास अपना पक्का मकान होगा.
श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में श्रम संसाधन विभाग की ओर से पेंशन सप्ताह के दौरान उपमुख्यमंत्री ने बटन दबा कर 2.64 लाख निबंधित श्रमिकों के खाते में चिकित्सा सहायता मद की 112 करोड़ की राशि हस्तांतरित की. श्रम मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि विभाग श्रमिकों के लिए हर वक्त खड़ी है. कहीं भी व्यक्ति विभाग में आकर आवेदन कर सकता है.
कार्यक्रम में पेंशन योजना से जुड़े लाभुकों को कार्ड दिया गया व विभिन्न तरह की दुर्घटनाओं में मिलने वाली राशि भी बांटी गयी. इस दौरान अपर मुख्य सचिव सुधीर कुमार मौजूद थे. मोदी ने कहा कि
पीएम श्रमयोगी मानधन योजना के लाभार्थियों की प्रीमियम राशि पांच साल तक राज्य सरकार जमा करेगी. साथ ही केंद्र की ओर से अटल पेंशन, सुरक्षा बीमा व जीवन ज्योति बीमा योजना से अब तक दो करोड़ 90 लाख लोग लाभान्वित हुए हैं. अटल पेंशन योजना में 17 लाख लोग शामिल हैं. 5,278 लोगों को दुर्घटना व मृत्यु की स्थिति में 2-2 लाख का भुगतान किया गया है.
लाभार्थियों का प्रीमियम पांच साल तक जमा करेगी सरकार
महिला श्रमिकों के मातृत्व अवकाश में बढ़ी सुविधा
केंद्र सरकार ने महिला श्रमिकों के मातृत्व अवकाश को 12 सप्ताह से बढ़ा कर अब 26 सप्ताह सवैतनिक कर दिया है. बिहार निर्माण मजदूर कल्याण बोर्ड में 16 लाख मजदूर निबंधित है. बिहार में भी महिला निर्माण मजदूरों के सवैतनिक मातृत्व अवकाश में बढ़ोत्तरी करने की जरूरत है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन