ePaper

पटना : एयरपोर्ट पर सीवान के मुखिया के बैग से मिलीं 14 गोलियां

Updated at : 28 Nov 2019 9:18 AM (IST)
विज्ञापन
पटना : एयरपोर्ट पर सीवान के मुखिया के बैग से मिलीं 14 गोलियां

पटना : पटना एयरपोर्ट पर चेकिंग के दौरान सीवान के पिनरथू पंचायत के मुखिया मो नैमुल हक के बैग से नाइन एमएम पिस्टल की 14 गोलियां बरामद की गयी. इस संबंध में किसी प्रकार का कागजात उपस्थित नहीं करने के कारण मुखिया के खिलाफ एयरपोर्ट थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी. इसके साथ ही उन्हें […]

विज्ञापन
पटना : पटना एयरपोर्ट पर चेकिंग के दौरान सीवान के पिनरथू पंचायत के मुखिया मो नैमुल हक के बैग से नाइन एमएम पिस्टल की 14 गोलियां बरामद की गयी. इस संबंध में किसी प्रकार का कागजात उपस्थित नहीं करने के कारण मुखिया के खिलाफ एयरपोर्ट थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी.
इसके साथ ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया. मो नैमुल हक सीवान के ही दरौंधा के अमहौरा गांव के रहने वाले हैं. एयरपोर्ट थानाध्यक्ष ने बताया कि नाइन एमएम पिस्टल की 14 गोलियां बरामद होने के मामले में मुखिया को गिरफ्तार कर लिया गया है. उन्होंने बताया कि उनसे पूछताछ की जा रही है कि गोलियां उनके पास कैसे पहुंची?
इंडिगो के विमान से जा रहे थे दिल्ली
बुधवार को मुखिया नैमुल हक इंडिगो के विमान से दिल्ली जा रहे थे. इस दौरान पटना एयरपोर्ट पर उनके बैग की चेकिंग की गयी. जिसमें उनके बैग से नाइन एमएम पिस्टल की 14 गोलियां बरामद की गयी. इसके बाद एयरपोर्ट सुरक्षाकर्मियों ने मुखिया को पकड़ लिया और एयरपोर्ट थाना पुलिस के हवाले कर दिया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन