पटना : न्यायपालिका से जुड़े लोग एक ही परिवार के सदस्य
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

पटना : पटना हाइकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस संजय करोल ने कहा है कि न्��ायपालिका से जुड़े सभी लोग एक परिवार के सदस्य के सामान हैं. चाहे वे जज हों, वकील या कर्मी, सभी को मिल कर बिहार को नंबर वन बनाने की दिशा में काम करने की जरूरत है. सभी संविधान से बंधे हुए […]
विज्ञापन
पटना : पटना हाइकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस संजय करोल ने कहा है कि न्यायपालिका से जुड़े सभी लोग एक परिवार के सदस्य के सामान हैं. चाहे वे जज हों, वकील या कर्मी, सभी को मिल कर बिहार को नंबर वन बनाने की दिशा में काम करने की जरूरत है. सभी संविधान से बंधे हुए है.
संविधान का सम्मान करते हुए ईमानदारी से काम किया जाना चाहिए . संविधान में हमें बहुत कुछ अधिकार मिला है. बिहार राज्य बार काउंसिल भवन के ब्रज किशोर मेमोरियल हाल में आयोजित संविधान दिवस के अवसर पर उन्होंने कहा कि न्यायपालिका में विश्वास तथा आस्था सबसे बड़ी चीज है. इसे बरकरार रखने की जरूरत है. यहां के लोग ईमानदारी से काम किया करते है.
न्यायपालिका में जो भी परिवर्तन हुआ है सभी के सहयोग से ही संभव हो सका है. बगैर सहयोग के कुछ भी नहीं हो सकता. उन्होंने बिहार के बारे में कहा कि देश के आजादी में बिहार और देश के अधिवक्ताओं का योगदान कोई भूल नहीं सकता. चाहे वह आजादी की लड़ाई हो या आपातकालीन के दौरान की लड़ाई हो. वकील हमेशा से ही अग्रणी रहे है.
मुख्य न्यायाधीश ने कहा कि मुझे इस बात की खुशी है हम उस राज्य के मुख्य न्यायाधीश हैं जिस राज्य ने देश के प्रथम राष्ट्रपति और संविधान नर्मिाता डॉ राजेंद्र प्रसाद जैसे महान लोगों को दिया है. प्रयास यह होना चाहिए कि संविधान और कानून के दायरे में रहकर समाज के निचले तबके के लोगों को सुलभ, सस्ता और त्वरित न्याय मिले . और इसके लिए मेरा प्रयास जारी है और आगे भी जारी रहेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










