सवारी गाड़ी की देरी पर यात्रियों का हंगामा

पटना: एक ओर दानापुर स्टेशन में स्थित आरआरआइ का निरीक्षण नये डीआरएम और अपर मंडल प्रबंधक कर रहे थे वहीं, दूसरी ओर सवारी गाड़ियों को विलंब से चलने के कारण यात्री विरोध में नारेबाजी कर रहे थे. यात्रियों का गुस्सा इस बात पर है कि सुबह 8.28 के बाद एक भी सवारी गाड़ी पटना जंक्शन […]
पटना: एक ओर दानापुर स्टेशन में स्थित आरआरआइ का निरीक्षण नये डीआरएम और अपर मंडल प्रबंधक कर रहे थे वहीं, दूसरी ओर सवारी गाड़ियों को विलंब से चलने के कारण यात्री विरोध में नारेबाजी कर रहे थे. यात्रियों का गुस्सा इस बात पर है कि सुबह 8.28 के बाद एक भी सवारी गाड़ी पटना जंक्शन के लिए नहीं गयी थी. एक सवारी ट्रेन 63232 डाउन मुगलसराय-पटना मेमू ट्रेन 10.40 में प्लेटफार्म नंबर दो पर आ गयी. इस गाड़ी का दानापुर से खुलने का समय 11.25 बजे है. यात्री दूसरी गाड़ी 53212 डाउन सासाराम सवारी ट्रेन का इंतजार करने लगे. लेकिन घंटों बीत जाने के बाद भी सवारी ट्रेन न आकर मेन लाइन पर माल गाड़ी आ गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




