पटना : पिछड़ा वर्ग एवं अतिपिछड़ा के वर्ग के लिए बनेगा निदेशालय
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 21 Nov 2019 9:27 AM
पटना : पिछड़ा वर्ग एवं अतिपिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के सभी स्कीम को गति देने के लिए मुख्यालय में निदेशालय का गठन होगा. इसके लिए नियमावली तैयार हो रही है और सीधे निदेशालय में 72 पदों पर नियुक्ति की जायेगी. वहीं, क्षेत्रीय निदेशालय में 847 पदों पर नियुक्ति होगी. ये बातें बुधवार को विभागीय मंत्री […]
पटना : पिछड़ा वर्ग एवं अतिपिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के सभी स्कीम को गति देने के लिए मुख्यालय में निदेशालय का गठन होगा. इसके लिए नियमावली तैयार हो रही है और सीधे निदेशालय में 72 पदों पर नियुक्ति की जायेगी. वहीं, क्षेत्रीय निदेशालय में 847 पदों पर नियुक्ति होगी.
ये बातें बुधवार को विभागीय मंत्री विनोद कुमार सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहीं. उन्होंने कहा कि निदेशालय बनने के बाद काम की गति तेज होगी. आवासीय विद्यालयों में 50 प्रतिशत शिक्षकों की कमी है. इसमें रिटायर्ड शिक्षकों को लिया जायेगा. मंत्री ने कहा कि विद्यालयों में शैक्षणिक कार्य में 192 एवं गैरशैक्षणिक कार्य में 156 लोगों की बहाली की जायेगी. नियमावली बनने के बाद स्थायी नियुक्ति होगी, लेकिन इसमें एक साल से अधिक का समय लगेगा. प्रेस कॉन्फ्रेंस में सचिव प्रेम सिंह मीणा मौजूद थे.
डिजिटल होगा छात्रावास : छात्रावास को डिजिटल किया जायेगा. छात्राओं के लिए बायोमीटरिक अटेंडेंस, सेनेटरी वेंडिंग मशीन व सीसी टीवी की व्यवस्था होगी. छात्रावास की सुरक्षा के लिए सभी छात्रावासों में एक-एक बीडब्ल्यूओ लगाया गया है ताकि छात्राओं की सुरक्षा और जरूरतों को विभाग के समक्ष रख सके. सभी आवासीय विद्यालयों और छात्रावासों में अग्निशमन और पॉश मशीन भी लगायी गयी है ताकि छात्राओं को मिलने वाले खाद्यान्न में गड़बड़ी नहीं हो.
929 पदों पर की जायेगी बहाली
सभी स्कीमों को एमआइएस से जोड़ा जायेगा. छात्राओं के मिलने वाली राशि एवं सभी अनुदान को ऑनलाइन किया जायेगा.
अतिक्रमण से मुक्ति के लिए छात्रावासों की होगी घेराबंदी.
सभी जिलों में छात्रावास और विद्यालयों को किया जायेगा. छात्रावासों को बनाने का बजट भी बढ़ाया गया है.
मुख्यमंत्री अत्यंत पिछड़ा वर्ग सिविल सेवा प्रोत्साहन योजना से यूपीएससी व बीपीएससी योजनाओं में तेजी लायी जाये.
कौशल विकास प्रशिक्षण योजना के तहत सभी जिलों में प्रशिक्षण कार्य चल रहा है.
जननायक कर्पूरी ठाकुर अत्यंत पिछड़ा वर्ग कल्याण छात्रावास का सभी जिलों में निर्माण किया जा रहा है. पहले से बन चुके छात्रावास को भी दुरुस्त किया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










