ePaper

जमानत को लेकर कोर्ट ने सरकार का मांगा पक्ष

Updated at : 21 Nov 2019 4:28 AM (IST)
विज्ञापन
जमानत को लेकर कोर्ट ने सरकार का मांगा पक्ष

पटना : मोकामा विधायक अनंत सिंह के घर से बरामद एके-47 व हैंडग्रेनेड की बरामदगी मामले में जमानत को लेकर बुधवारको एमपी-एमएलए कोर्ट में सुनवाई हुई. अनंत सिंह की ओर से उनके अधिवक्ता ने पक्ष रखा. इसके बाद अनंत सिंह को जमानत देने के मसले पर सरकार का पक्ष मांगा गया है. इस मामले में […]

विज्ञापन

पटना : मोकामा विधायक अनंत सिंह के घर से बरामद एके-47 व हैंडग्रेनेड की बरामदगी मामले में जमानत को लेकर बुधवारको एमपी-एमएलए कोर्ट में सुनवाई हुई. अनंत सिंह की ओर से उनके अधिवक्ता ने पक्ष रखा. इसके बाद अनंत सिंह को जमानत देने के मसले पर सरकार का पक्ष मांगा गया है. इस मामले में गुरुवार को भी सुनवाई होगी. सरकारी अधिवक्ता द्वारा पक्ष रखे जाने के बाद यह स्पष्ट होगा कि अनंत सिंह को राहत मिलेगी या नहीं.

दो केसाें में थी पेशी
अनंत सिंह की दो पुराने मामलों में भी पेशी थी. इसके लिए कड़ी सुरक्षा के बीच भागलपुर जेल से अनंत सिंह को पटना लाये गये थे. कोतवाली थाना कांड संख्या 23/16 व बाढ़ थाना कांड संख्या 458/15 में आज अनंत सिंह की पेशी होनी थी. अनंत सिंह को कोर्ट भी लाया गया. लेकिन, पटना सिविल कोर्ट के ही एक अधिवक्ता की मृत्यु हो गयी. जिसके कारण सारे न्यायिक कार्य बंद हो गये.
अब अनंत सिंह को इन दोनों ही मामलों में 29 नवंबर की नयी तारीख मिली है. अनंत सिंह को पेशी के बाद वापस बेऊर जेल भेज दिया गया. वे अब 29 नवंबर तक बेऊर जेल में ही रहेंगे. इस दौरान वे 22 नवंबर से शुरू हो रहे विधानसभा के शीतकालीन सत्र में भी हिस्सा लेंगे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन