पटना : उद्यान आधारित कृषि पर 25 हजार तक का अनुदान

Updated at : 18 Nov 2019 9:21 AM (IST)
विज्ञापन
पटना : उद्यान आधारित कृषि पर 25 हजार तक का अनुदान

पटना : कृषि विभाग उद्यान आधारित कृषि प्रणाली पर 50 फीसदी और अधिकतम 25 हजार रुपये का अनुदान किसानों को देगा. वहीं, पशुधन आधारित कृषि प्रणाली अपनाने वाले किसानों को भी मूल्य का 50 प्रतिशत या अधिकतम 40 हजार रुपये और फसल आधारित कृषि प्रणाली अपनाने वाले को मूल्य का 50 प्रतिशत अधिकतम 15 हजार […]

विज्ञापन
पटना : कृषि विभाग उद्यान आधारित कृषि प्रणाली पर 50 फीसदी और अधिकतम 25 हजार रुपये का अनुदान किसानों को देगा. वहीं, पशुधन आधारित कृषि प्रणाली अपनाने वाले किसानों को भी मूल्य का 50 प्रतिशत या अधिकतम 40 हजार रुपये और फसल आधारित कृषि प्रणाली अपनाने वाले को मूल्य का 50 प्रतिशत अधिकतम 15 हजार रुपये अनुदान पेरीफेरल प्लांटेशन के साथ प्रति हेक्टेयर की दर से दिया जायेगा.
रविवार को कृषि मंत्री डाॅ प्रेम कुमार ने इसकी जानकारी दी. कृषि मंत्री ने कहा कि समेकित कृषि प्रणाली अपनाने से किसानों को लाभ होगा. राज्य में राष्ट्रीय संधारणीय कृषि मिशन के तहत रेनफेड एरिया डेवलपमेंट के लिए विभिन्न कृषि प्रणाली को समेकित रूप में चलाया जा रहा है.
विभिन्न प्रकार के फसल प्रणाली के लिए कम-से-कम 100 हेक्टेयर के कलस्टर का चयन किया जायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन