पटना : नियोजनालय होंगे ऑनलाइन बेरोजगारों का बनेगा डाटाबेस
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :12 Nov 2019 9:27 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : श्रम संसाधन विभाग राज्यभर के सभी नियोजनालयों को ऑनलाइन करेगा. बेरोजगारों का निबंधन और जिले से लेकर प्रमंडल एवं पटना में लगने वाले रोजगार मेला की जानकारी घर बैठे युवाओं को दी जायेगी. अधिकारियों के मुताबिक पहले निबंधन कराने के बाद बेरोजगारों को नियोजनालय के माध्यम से कॉल लेटर जाता था, लेकिन अब […]
विज्ञापन
पटना : श्रम संसाधन विभाग राज्यभर के सभी नियोजनालयों को ऑनलाइन करेगा. बेरोजगारों का निबंधन और जिले से लेकर प्रमंडल एवं पटना में लगने वाले रोजगार मेला की जानकारी घर बैठे युवाओं को दी जायेगी.
अधिकारियों के मुताबिक पहले निबंधन कराने के बाद बेरोजगारों को नियोजनालय के माध्यम से कॉल लेटर जाता था, लेकिन अब रोजगार मेला से नौकरी मिल रही है. बावजूद विभाग के पास बेरोजगारों का डाटाबेस नहीं था. ऑनलाइन व्यवस्था के बाद सभी बेरोजगारों का पूरा डाटा होगा और कितने को नौकरी मिली, इसकी जानकारी ऑनलाइन उपलब्ध होगी.
विभागीय योजनाओं के अनुसार नियोजनालय को आइटी आधारित कार्यालय बनाने के लिए 13 करोड़ 99 लाख खर्च किये जायेंगे. नियोजनालय एक-दूसरे से जोड़े जायेंगे. सभी जिलों के नियोजनालय के अलावा केंद्र सरकार के पोर्टल नेशनल कैरियर सर्विस से भी जोड़ा जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




