गरीब बढ़ेगा, तो बिहार बढ़ेगा: दीपंकर भट्टाचार्य
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 10 Nov 2019 3:36 AM
पटना : भाकपा माले के राष्ट्रीय महासचिव दीपंकर भट्टाचार्य ने कहा है कि गरीब आगे बढ़ेगा, तो बिहार बढ़ेगा. इसलिए जरूरी है कि मनरेगा में दो सौ दिन काम और पांच सौ रुपये प्रतिदिन मजदूरी तय की जाये. सरकार की पेंशन योजना में चार सौ रुपये प्रतिमाह दिया जाता है, जिसे बढ़ाकर तीन हजार किया […]
पटना : भाकपा माले के राष्ट्रीय महासचिव दीपंकर भट्टाचार्य ने कहा है कि गरीब आगे बढ़ेगा, तो बिहार बढ़ेगा. इसलिए जरूरी है कि मनरेगा में दो सौ दिन काम और पांच सौ रुपये प्रतिदिन मजदूरी तय की जाये. सरकार की पेंशन योजना में चार सौ रुपये प्रतिमाह दिया जाता है, जिसे बढ़ाकर तीन हजार किया जाये. शनिवार को गेट पब्लिक लाइब्रेरी में खेग्रामस के छठा सम्मेलन को संबोधित करते हुए दीपंकर भट्टाचार्य ने कहा कि बिहार में विधानसभा का अगला चुनाव गरीब-मजदूर तय करेगा. चुनाव में एकजुट होकर वोट करना है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










