पटना : उपचुनाव में जीते पांच विधायकों ने ली शपथ

Updated at : 01 Nov 2019 9:19 AM (IST)
विज्ञापन
पटना : उपचुनाव में जीते पांच विधायकों ने ली शपथ

पटना : हाल में बिहार विधानसभा की पांच सीटों पर हुए उपचुनाव में जीतकर आने वाले पांच नये विधायकों को गुरुवार को शपथ दिलायी गयी. विधानसभा के मुख्य भवन में अध्यक्ष के कार्यालय में सभी नवनिर्वाचित सदस्यों को पद की शपथ दिलायी गयी. अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी की मौजूदगी में विधानसभा के सचिव ने सभी […]

विज्ञापन

पटना : हाल में बिहार विधानसभा की पांच सीटों पर हुए उपचुनाव में जीतकर आने वाले पांच नये विधायकों को गुरुवार को शपथ दिलायी गयी. विधानसभा के मुख्य भवन में अध्यक्ष के कार्यालय में सभी नवनिर्वाचित सदस्यों को पद की शपथ दिलायी गयी.

अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी की मौजूदगी में विधानसभा के सचिव ने सभी सदस्यों को शपथपत्र पढ़वाया. इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, संसदीय कार्य मंत्री श्रवण कुमार व ऊर्जा मंत्री बिजेंद्र यादव के अलावा राजद प्रदेश अध्यक्ष रामचंद्र पूर्वे, अब्दुलबारी सिद्दीकी, राजद के मुख्य सचेतक ललित यादव, विधायक अरुण कुमार सिन्हा, संजय गांधी, भोला यादव, आलोक मेहता, स्वीटी सीमा हेम्ब्रम, रेखा देवी समेत अन्य लोग मौजूद थे.

शपथ ग्रहण के बाद संसदीय कार्य मंत्री श्रवण कुमार ने बताया कि चुनाव का परिणाम आने के बाद ही ये लोग विधायक बन गये थे, लेकिन इससे जुड़ी औपचारिकता अब पूरी कर ली गयी है. किशनगंज के नवनिर्वाचित विधायक कमरुल होदा ने शपथ ग्रहण के बाद पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि उनके क्षेत्र में घुसपैठ की किसी तरह की समस्या नहीं है. नवनिर्वाचित राजद विधायकों ने कहा , हमें सभी ने दिये वोट : राजद के नवनिर्वाचित दो विधायक जफर आलम और रामदेव यादव ने गुरुवार को प्रदेश कार्यालय में

सुभाष को बनाया गया सत्ताधारी दल का सचेतक

पटना. गोपालगंज के भाजपा विधायक सुभाष सिंह को विधानसभा में सत्ताधारी दल का सचेतक मनोनीत किया गया है. विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी ने 17 सितंबर के प्रभाव से उनके मनोनयन का आदेश जारी किया है. सुभाष सिंह को उपमंत्री स्तर की सुविधाएं प्रदान की जायेंगी. गौरतलब है कि संसदीय कार्य मंत्री श्रवण कुमार सत्ताधारी दल के मुख्य सचेतक और अरुण सिन्हा उपमुख्य सचेतक हैं.

आकर पार्टी के प्रति निष्ठा जतायी. पार्टी कार्यकर्ताओं से बातचीत के दौरान विधायक जफर आलम ने कहा कि हमें उन जातियों के मतदाताओं के वोट भी मिले, जिन्हें हमारे कार्यकर्ता मानकर चलते हैं कि वे लोग राजद के परंपरागत वोटर नहीं हैं.

मेरा अनुभव है कि हमें इस बार सभी ने वोट दिये. इसका मतलब है कि मतदाता सत्ताधारी गठबंधन के खिलाफ है. वह जातीय तौर पर इतना बंटा नहीं है, जितना की मान लिया जाता है. जफर आलम की बात से दूसरे नव निर्वाचित विधायक रामदेव यादव ने भी सहमति जतायी. दोनों विधायकों का पार्टी कार्यालय में स्वागत करने वाले लोगों ने राजद के प्रदेश अध्यक्ष डाॅ रामचंद्र पूर्वे उपाध्यक्ष, डाॅ तनवीर हसन,चितरंजन गगन, प्रदेश महासचिव भाई अरुण कुमार और उपेंद्र चंद्रवंशी व अन्य नेता मौजूद रहे. पार्टी कार्यालय के बाद दोनों विधायकों ने पूर्व मुख्यमंत्री और राजद की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राबड़ी देवी से भी मुलाकात की.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन