ePaper

रूटीन मेंटेनेंस से बाहर 13,452 ग्रामीण सड़कें होंगी बेहतर

Updated at : 28 Apr 2025 4:58 AM (IST)
विज्ञापन
रूटीन मेंटेनेंस से बाहर 13,452 ग्रामीण सड़कें होंगी बेहतर

राज्य में 31 मार्च, 2024 तक पंचवर्षीय रूटीन मेंटेनेंस अवधि से बाहर हुए 13,452 ग्रामीण पथों को बेहतर बनाया जायेगा.

विज्ञापन

संवाददाता, पटना राज्य में 31 मार्च, 2024 तक पंचवर्षीय रूटीन मेंटेनेंस अवधि से बाहर हुए 13,452 ग्रामीण पथों को बेहतर बनाया जायेगा. इनकी कुल लंबाई 23,541 किमी है. इन सड़कों को जून 2025 तक पॉटलेश करने का लक्ष्य रखा गया है. इसके अलावा, वित्तीय वर्ष 2025-26 में इन्हें पूरी तरह से सरफेस लेयर तक मजबूत करने का काम किया जा रहा है. यह काम मुख्यमंत्री ग्रामीण सड़क सुदृढ़ीकरण एवं प्रबंधन कार्यक्रम के तहत किया जा रहा है. यह मुख्यमंत्री ग्रामीण सड़क उन्नयन योजना का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है. इसे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 14 नवंबर, 2024 को स्वीकृति दी थी. इसका उद्देश्य राज्य के ग्रामीण सड़कों का दीर्घकालिक रखरखाव करना है. सूत्रों के अनुसार इस कार्यक्रम के तहत ग्रामीण सड़कों का दो बार कालीकरण किया जायेगा, ताकि उनकी सतह मजबूत तथा राइडिंग क्वालिटी बनी रहे. योजना का एक और अहम पहलू यह है कि सभी संवेदकों को रूरल रोड रिपेयर व्हीकल रखने का निर्देश दिया गया है. इससे किसी भी प्रकार की त्रुटि का तत्काल समाधान किया जा सकेगा और सड़क उपयोगकर्ताओं को यात्रा के दौरान कोई असुविधा नहीं होगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAKESH RANJAN

लेखक के बारे में

By RAKESH RANJAN

RAKESH RANJAN is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन