करोल पटना हाइकोर्ट के नये चीफ जस्टिस अधिसूचना जारी
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
पटना : केंद्र सरकार ने बुधवार को पटना हाइकोर्ट के चीफ जस्टिस अमरेश्वर प्रताप शाही व जस्टिस राकेश कुमार और त्रिपुरा हाइकोर्ट के चीफ जस्टिस संजय करोल के तबादले की अधिसूचना जारी कर दी. जस्टिस शाही अब मद्रास हाइकोर्ट के चीफ जस्टिस होंगे. जबकि जस्टिस राकेश कुमार आंध्र प्रदेश हाइकोर्ट के जस्टिस बनाये गये हैं. […]
विज्ञापन
पटना : केंद्र सरकार ने बुधवार को पटना हाइकोर्ट के चीफ जस्टिस अमरेश्वर प्रताप शाही व जस्टिस राकेश कुमार और त्रिपुरा हाइकोर्ट के चीफ जस्टिस संजय करोल के तबादले की अधिसूचना जारी कर दी.
जस्टिस शाही अब मद्रास हाइकोर्ट के चीफ जस्टिस होंगे. जबकि जस्टिस राकेश कुमार आंध्र प्रदेश हाइकोर्ट के जस्टिस बनाये गये हैं. जस्टिस संजय करोल पटना हाइकोर्ट के नये चीफ जस्टिस होंगे. अधिसूचना के अनुसार सभी को 13 नवंबर को या उसके पहले संबंधित हाइकोर्ट में कार्यभार संभालने को कहा गया है. सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने 15 अक्तूबर को केंद्र सरकार से इसकी अनुशंसा की थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन