16 व 17 को आइआइएम में वार्षिकोत्सव एलीगांटे
Updated at : 30 Oct 2019 8:11 AM (IST)
विज्ञापन

बोधगया/पटना : आइआइएम बोधगया अपने वार्षिक प्रबंधन, सांस्कृतिक और खेल उत्सव एलीगांटे की मेजबानी करने के लिए तैयार है. यह आयोजन 2017 में शुरू हुआ था और इस वर्ष 16 व 17 नवंबर को इसका तीसरा संस्करण आयोजित होना है. पिछले साल आइआइएम,बोधगया ने प्रबंधन, खेल व सांस्कृतिक कार्यक्रमों में पूरे देश के विभिन्न हिस्सों […]
विज्ञापन
बोधगया/पटना : आइआइएम बोधगया अपने वार्षिक प्रबंधन, सांस्कृतिक और खेल उत्सव एलीगांटे की मेजबानी करने के लिए तैयार है. यह आयोजन 2017 में शुरू हुआ था और इस वर्ष 16 व 17 नवंबर को इसका तीसरा संस्करण आयोजित होना है. पिछले साल आइआइएम,बोधगया ने प्रबंधन, खेल व सांस्कृतिक कार्यक्रमों में पूरे देश के विभिन्न हिस्सों से भागीदारी देखी गयी.
केवल पटना से ही लगभग 30 कॉलेजों के 1500 से अधिक बच्चों ने भाग लिया था. आइआइएम बोधगया के मीडिया प्रकोष्ठ से जानकारी दी गयी कि इस वर्ष यह आयोजन को और बेहतर किये जाने की तैयारी है.
कई आयोजन : एलीगांटेे 3.0 में फुटबॉल, क्रिकेट, टेबल टेनिस
जैसे कई खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जायेगा. दिन खेल व प्रबंधन की प्रतियोगिता व रात में सांस्कृतिक कार्यक्रम आकर्षण के केंद्र होंगे. अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों में नृत्य, गायन व नुक्कड़ नाटक भी शामिल हैं.
आ रहे प्रसिद्ध गायक गजेंद्र वर्मा
पहली बार एलीगांटेे में बॉलीवुड के प्रसिद्ध गायक गजेंद्र वर्मा शिरकत करने वाले हैं. उनका यहां लाइव प्रदर्शन करने के साथ-साथ शानदार मनोरंजन भरा कार्यक्रम भी होगा. उनके कई गाने जैसे ‘ तूने जाना’ और ‘तेरा घाटा’ को युवाओं ने बहुत पसंद किया है.
आयेंगे कपिल शर्मा शो के कलाकार भी : इस साल मुख्य मंच आकर्षण में से एक हैं कार्तिकेय राज. कार्तिकेय सोनी टीवी पर प्रसारित होने वाले शो द कपिल शर्मा शो में कॉमेडी करते हैं. वह 12 वर्ष के हैं और शो के हास्य कलाकारों में से एक हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




