ePaper

गिरिराज का विवादित बयान, कहा- ''''किशनगंज से आया सबसे खतरनाक परिणाम, बिहारवासी सोचें भविष्य''''

Updated at : 25 Oct 2019 1:26 PM (IST)
विज्ञापन
गिरिराज का विवादित बयान, कहा- ''''किशनगंज से आया सबसे खतरनाक परिणाम, बिहारवासी सोचें भविष्य''''

पटना : बिहार में उपचुनाव के परिणामों को आने के बाद पक्ष-विपक्ष के बीच वार-पलटवार, आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है. इसी बीच, केंद्रीय मंत्री व बीजेपी के फॉयर ब्रांड नेता गिरिराज सिंह ने बिहार के किशनगंज से एआईएमआईएम के उम्मीदवार के जीतने पर एक बार फिर विवादित बयान दिया है. किशनगंज विधानसभा उपचुनाव के बाद […]

विज्ञापन

पटना : बिहार में उपचुनाव के परिणामों को आने के बाद पक्ष-विपक्ष के बीच वार-पलटवार, आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है. इसी बीच, केंद्रीय मंत्री व बीजेपी के फॉयर ब्रांड नेता गिरिराज सिंह ने बिहार के किशनगंज से एआईएमआईएम के उम्मीदवार के जीतने पर एक बार फिर विवादित बयान दिया है.

किशनगंज विधानसभा उपचुनाव के बाद एआईएमआईएम के उम्मीदवार की जीत पर ट्वीट कर गिरिराज सिंह ने कहा है कि ‘बिहार के उपचुनाव में सबसे खतरनाक परिणाम किशनगंज से उभर के आया है. ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम जिन्ना की सोच वाले हैं. ये वंदे मातरम् से नफरत करते हैं. इनसे बिहार की सामाजिक समरसता को खतरा है. बिहारवासियों को अपने भविष्य के बारे में सोचना चाहिए.’

साथ ही, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने अपने चिर-परिचित अंदाज में धनतेरस की भी बधाई देते हुए ट्वीट किया है. उन्होंने ट्वीट किया है कि ‘सभी देशभक्तों को धनतेरस की हार्दिक शुभकामनाएं.’

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन