बिहार के सभी जिलों में आज तेज बारिश के साथ बिजली गिरने का अलर्ट, 4 डिग्री तक लुढ़केगा पारा

Edited by Preeti Dayal
Updated:
विज्ञापन

पूरे बिहार में तेज बारिश और बिजली चमकने का अलर्ट (सांकेतिक तस्वीर)

Bihar Rain Alert: बिहार में इन दिनों मौसम का मिजाज बदल गया है, जिससे तपती गर्मी से लोगों को राहत मिली है. इस बीच मौसम विभाग ने आज पूरे बिहार में अलर्ट जारी किया है. इस दौरान बारिश, तेज हवा के साथ बिजली गिरने की भी संभावना जताई गई है.

विज्ञापन

Bihar Rain Alert: बिहार में मौसम ने अचानक करवट लिया और सुहावना हो गया. लोगों को चिलचिलाती धूप और तपती गर्मी से राहत मिली. ऐसे में आज मौसम विभाग ने सभी जिलों में अलर्ट जारी किया है. मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, मंगलवार को पटना सहित कई जिलों में हल्की बारिश और बिजली गिरने की संभावना है. इस कारण से दिन-रात के तापमान में गिरावट दर्ज की जायेगी.

इन जिलों में ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने जिन जिलों में आज ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, उनमें पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, गोपालगंज, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सिवान, सारण, वैशाली और समस्तीपुर शामिल है. इसके अलावा जिन जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया, उनमें सुपौल, अररिया, किशनगंज, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया, कटिहार, बेगूसराय, खगड़िया, भागलपुर, बक्सर, भोजपुर, पटना, मुंगेर, भागलपुर, नालंदा, शेखपुरा, लखीसराय, अरवल, जहानाबाद, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, गया, जमुई, नवादा और बांका शामिल है.

कितने डिग्री तक गिरेगा पारा?

मौसम विभाग के मुताबिक, बिहार के अधिकतर जिलों में शुक्रवार तक दिन और रात के तापमान में तीन से चार डिग्री गिरावट की संभावना है. सोमवार को दिन में सबसे अधिक गर्मी भभुआ में 41.1 डिग्री और डेहरी में 41 डिग्री दर्ज किया गया.

साथ ही, पटना में दिन के तापमान में गिरावट होने से सोमवार को 30 डिग्री, भागलपुर 30.7 डिग्री, पूर्णिया 25.5 डिग्री, गयाजी 38.4 डिग्री, छपरा 37 डिग्री, मोतिहारी 39.6 डिग्री, शेखपुरा 34 डिग्री, औरंगाबाद 38.5 डिग्री, राजगीर 35.4 डिग्री, अरवल 35.6 डिग्री, अगवानपुर में 34.3 डिग्री दर्ज किया गया.

24 घंटे में कैसा रहा मौसम?

बिहार में पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के उत्तरी भाग के कुछ जिलों के एक दो जगहों पर हल्की से मध्यम स्तर की बारिश दर्ज की गई. जबकि बाकी के भागों का मौसम शुष्क बना रहा. राज्य का अधिकतम तापमान 25.8 से 43.5 डिग्री के बीच रहा. पिछले 24 घंटों के दौरान कई स्थानों पर अधिकतम तापमान में चार से आठ डिग्री की गिरावट दर्ज की गई.

मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक सबसे कम न्यूनतम तापमान 18.7 डिग्री पूर्णिया में दर्ज किया गया. राज्य का न्यूनतम तापमान 18.7 से 25.2 डिग्री के बीच रहा. पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के कई जगहों पर न्यूनतम तापमान में दो से चार डिग्री की गिरावट दर्ज की गई. सुपौल जिले में अधिकतम हवा की स्पीड 48 किलोमीटर प्रति घंटा दर्ज की गई.

Also Read: सम्राट के पास रहेगा गृह विभाग या JDU के खाते में जाएगा? समझिए ‘योगी मॉडल’ वाला ‘सुपर CM’ फॉर्मूला

विज्ञापन
Preeti Dayal

लेखक के बारे में

By Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन