पटना : 21 सेक्टरों में बांटे गये गंगा घाट, तैनात हुए अधिकारी
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

पटना : राजधानी यानी नगर निगम क्षेत्र में गंगा घाटों की संख्या 92 है, जहां छठ व्रतियों के लिए छठ पूजा की तैयारी की जा रही है. निगम प्रशासन ने इन घाटों को 21 सेक्टरों में बांटा है और प्रत्येक सेक्टर के लिए अधिकारियों व कर्मचारियों की तैनाती की है. इसके साथ ही निगरानी को […]
विज्ञापन
पटना : राजधानी यानी नगर निगम क्षेत्र में गंगा घाटों की संख्या 92 है, जहां छठ व्रतियों के लिए छठ पूजा की तैयारी की जा रही है. निगम प्रशासन ने इन घाटों को 21 सेक्टरों में बांटा है और प्रत्येक सेक्टर के लिए अधिकारियों व कर्मचारियों की तैनाती की है. इसके साथ ही निगरानी को लेकर भी अलग-अलग मुख्यालयाें के वरीय अधिकारियों की ड्यूटी लगायी गयी है, ताकि निर्धारित समय पर घाटों की तैयारी की जा सके. दो शिफ्टों में घाटों की सफाई हो रही है.
सेक्टर स्तर पर लगायी गयी है छह अधिकारियों की ड्यूटी : नगर आयुक्त अमित कुमार पांडेय ने गंगा घाटों की बेहतर तैयारी के लिए सेक्टर स्तर पर छह अधिकारियों की ड्यूटी लगायी है.
इसमें मुख्य सफाई निरीक्षक, सिटी मैनेजर, नोडल पदाधिकारी के रूप में सहायक अभियंता, कार्यपालक अभियंता, पर्यवेक्षी पदाधिकारी व निगरानी पदाधिकारी शामिल हैं. इसके साथ ही अंचल कार्यपालक पदाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र के सभी घाटों की जिम्मेदारी दी गयी है, ताकि कार्य में कोताही नहीं बरती जाये.
लक्ष्य के अनुरूप धीमी है कार्य की रफ्तार
26 अक्तूबर तक शत-प्रतिशत गंगा घाटों व तालाबों पर होने वाली तैयारी पूरी करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया. लेकिन, घाटों की तैयारी काफी धीमी है. यही कारण है कि दर्जनों घाटों के एप्रोच रोड व घाट तक पहुंचने वाला रास्ता दुरुस्त नहीं हो सका है. वहीं, तालाबों की साफ-सफाई की जा रही है.
प्रथम चरण में होने वाला कार्य दीपावली के बाद तक पूरा किये जाने की संभावना है. इसकी वजह है कि घाट पर तैनात अधिकारी गायब रहते हैं और सिर्फ सफाईकर्मी अपनी मर्जी से काम करते रहते है. मेयर सीता साहू ने बताया कि दिन-रात घाटों की तैयारी की जा रही है. निर्धारित समय से हर एक घाट की तैयारी सुनिश्चित कर ली जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










