पटना : 20 जिलों की 40 पटाखा दुकानों में वाणिज्य कर की छापेमारी
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

एक करोड़ 21 लाख रुपये के सामान किये गये जब्त, एक दुकान को भी किया गया सील पटना : राज्य के वाणिज्य कर विभाग ने एक साथ 20 जिलों की 40 पटाखा दुकानों में छापेमारी की. बुधवार शाम से शुरू हुई छापेमारी देर रात तक चलती रही. इस छापेमारी के बाद देर शाम तक नौ […]
विज्ञापन
एक करोड़ 21 लाख रुपये के सामान किये गये जब्त, एक दुकान को भी किया गया सील
पटना : राज्य के वाणिज्य कर विभाग ने एक साथ 20 जिलों की 40 पटाखा दुकानों में छापेमारी की. बुधवार शाम से शुरू हुई छापेमारी देर रात तक चलती रही. इस छापेमारी के बाद देर शाम तक नौ दुकानों की जांच पूरी की जा चुकी थी, जिसमें बड़े स्तर पर गड़बड़ी मिलने के कारण एक दुकान को सील भी कर दिया गया है. शेष दुकानों की गहन जांच चल रही है.
अब तक एक करोड़ 21 लाख रुपये से ज्यादा के अवैध सामान या पटाखे जब्त किये जा चुके हैं. सभी दुकानों में बड़ी संख्या में बिना जीएसटी जमा किये ही सामान को बेचा या लाया गया था. सामान को लाने में भी ई-वे बिल समेत सभी उचित दस्तावेज का प्रयोग नहीं किया गया था. बिना किसी उचित कागजात से सामानों को लाने बिना जीएसटी के इन्हें बेचने के मामले बड़ी संख्या में सामने आये हैं.
यहां की गयी छापेमारी
सबसे ज्यादा छापेमारी मुजफ्फरपुर में पांच स्थानों पर छापेमारी की गयी है. इसके अलावा दरभंगा एवं में चार-चार, मोतिहारी एवं पटना में तीन-तीन, सासाराम, मुंगेर, सीवान, कटिहार, भागलपुर एवं किशनगंज में दो-दो और नवादा, औरंगाबाद, समस्तीपुर, जमुई, आरा, मधुबनी, खगड़िया, सहरसा एवं मधेपुरा में एक-एक स्थानों पर छापेमारी की गयी है.
इनकी संख्या अगले दिन तक बढ़ने की भी संभावना है. अब तक हुई जांच में किसी दुकान में स्टॉक से संबंधित कोई रजिस्टर या कागजात नहीं मिले हैं. यह सारा व्यापार ही पूरी तरह से कच्चा में किया जाता है, जो गलत है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










