पटना सिटी : व्रतियों के लिए बनेंगे तालाब
Updated at : 23 Oct 2019 8:54 AM (IST)
विज्ञापन

खतरनाक घाटों को देख डीएम ने दिया निर्देश गंगा तट आने वाले मार्ग में नहीं हो अतिक्रमण पटना सिटी : देखिए छठ में गंगा तट आने वाले मार्ग में अतिक्रमण नहीं हो, निगम व थाना एप्रोच मार्ग को दुरुस्त करने के साथ अतिक्रमण मुक्त करें. कुछ इसी तरह का निर्देश मंगलवार को जिलाधिकारी कुमार रवि […]
विज्ञापन
खतरनाक घाटों को देख डीएम ने दिया निर्देश
गंगा तट आने वाले मार्ग में नहीं हो अतिक्रमण
पटना सिटी : देखिए छठ में गंगा तट आने वाले मार्ग में अतिक्रमण नहीं हो, निगम व थाना एप्रोच मार्ग को दुरुस्त करने के साथ अतिक्रमण मुक्त करें.
कुछ इसी तरह का निर्देश मंगलवार को जिलाधिकारी कुमार रवि ने गंगा घाटों पर छठ को लेकर चल रही तैयारियों का जायजा लेते हुए अधिकारियों को दिया. जिलाधिकारी ने कहा कि जहां पर घाट की स्थिति खतरनाक होगी, वहां पर तालाब बनाया जायेगा. इसके लिए चिह्नित करने का कार्य कराया जा रहा है. गंगा के जलस्तर में कमी आने के बाद जहां पर पानी जमा था, वहां पर दलदल की स्थिति बन गयी है.
उसे भी दुरुस्त कराने का कार्य कराया जा रहा है. जिलाधिकारी ने बताया कि नमामि गंगा व अन्य प्रोजेक्ट पर कार्य करने वाली एजेंसी को भी निर्देश दिया गया है कि छठ व्रतियों को किसी तरह की परेशानी व रुकावट कार्य की वजह से नहीं हो. जिलाधिकारी के साथ वरीय पुलिस अधीक्षक गरिमा मलिक, नगर आयुक्त अमित कुमार पांडे, एसडीओ राजेश रौशन व निगम के कार्यपालक पदाधिकारी सुशील कुमार मिश्र के साथ संबंधित विभाग के अधिकारी भी थे.
निरीक्षण के दरम्यान मीतन घाट से लेकर खाजेकलां घाट के बीच में कुछ जगहों पर कूड़ा डंपिंग को देखकर नाराजगी जतायी और साफ कराने का निर्देश दिया. जिलाधिकारी ने बताया कि घाट पूजा समिति के सदस्यों के साथ तालमेल बैठा कर व्रतियों को सुविधा दी जायेगी.
निरीक्षण के दरम्यान प्रभात जायसवाल, विकास गुप्ता, मुकेश रजक, महापौर के प्रतिनिधि शिशिर कुमार, गणेश कुमार, बाबू भाई, चुन्नू चंद्रवंशी, राजेश, गुड्डू, अमित, मिथिलेश शर्मा, पार्षद मनोज कुमार उर्फ मुन्ना जायसवाल व विनय कुमार बिट्टू समेत अन्य पूजा समिति के सदस्यों से बातचीत की और कमियों को चिह्नित कर दूर करने का निर्देश दिया. जिलाधिकारी ने गायघाट से लेकर कंगन घाट होते हुए श्री गुरु गोबिंद सिंह कॉलेज घाट तक का निरीक्षण किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




