त्‍योहारों का मौसम : बढ़ती भीड़ को देख रेलवे ने नौ जोड़ी एक्सप्रेस ट्रेनों में जोड़ा अतिरिक्त डिब्बा

Updated at : 22 Oct 2019 8:04 AM (IST)
विज्ञापन
त्‍योहारों का मौसम : बढ़ती भीड़ को देख रेलवे ने नौ जोड़ी एक्सप्रेस ट्रेनों में जोड़ा अतिरिक्त डिब्बा

पटना : दीपावली व छठ पूजा के साथ साथ क्रिसमस व नये वर्ष पर भी रेल यात्रियों की संख्या बढ़ जाती है. इस संभावित भीड़ को देखते हुए पूर्व मध्य रेल प्रशासन ने नौ जोड़ी ट्रेनों में 21 अक्तूबर से 20 अप्रैल 2020 तक यानी अगले छह माह के लिए अस्थायी रूप से अतिरिक्त कोच […]

विज्ञापन
पटना : दीपावली व छठ पूजा के साथ साथ क्रिसमस व नये वर्ष पर भी रेल यात्रियों की संख्या बढ़ जाती है. इस संभावित भीड़ को देखते हुए पूर्व मध्य रेल प्रशासन ने नौ जोड़ी ट्रेनों में 21 अक्तूबर से 20 अप्रैल 2020 तक यानी अगले छह माह के लिए अस्थायी रूप से अतिरिक्त कोच जोड़ने का निर्णय लिया है. पूर्व मध्य रेल के सीपीआरओ राजेश कुमार ने बताया कि किसी में स्लीपर तो किसी में जनरल डिब्बे बढ़ाया गया है.
ट्रेन संख्या 13205/13206 सहरसा-पाटलिपुत्र-सहरसा जनहित एक्सप्रेस में स्लीपर के दो व जनरल के दो डिब्बे, ट्रेन संख्या 13233/13234 दानापुर-राजगीर-दानापुर इंटरसिटी में जनरल के दो डिब्बे, ट्रेन संख्या 13235/13236 दानापुर-साहेबगंज-दानापुर इंटरसिटी में जनरल के दो डिब्बे, ट्रेन संख्या 13241/13242 राजेंद्र नगर-बांका-राजेंद्र नगर एक्सप्रेस में जनरल के एक डिब्बे, ट्रेन संख्या 15483/15484 जयनगर-मनिहारी-जयनगर जानकी एक्सप्रेस में जनरल के दो डिब्बे, 15549/15550 जयनगर-पटना-जयनगर इंटरसिटी में जनरल के दो डिब्बे, ट्रेन संख्या 13225/13226 राजेंद्र नगर-जयनगर-राजेंद्र नगर इंटरसिटी में जनरल के एक डिब्बे, ट्रेन संख्या 13303/13304 धनबाद-रांची-धनबाद इंटरसिटी व ट्रेन संख्या 13319/13320 रांची-देवघर-रांची एक्सप्रेस में तीन-तीन जनरल डिब्बे और ट्रेन संख्या 13305/13306 धनबाद-गया-धनबाद इंटरसिटी में जनरल के पांच डिब्बे जोड़े गये हैं.
श्रमजीवी एक्सप्रेस से स्लीपर डिब्बा हटा कर जोड़ा गया एसी कोच
पटना . पूर्व मध्य रेल के दानापुर मंडल के राजगीर व नयी दिल्ली के बीच चलने वाली श्रमजीवी एक्सप्रेस से दो स्लीपर डिब्बे हटाया जायेगा. इस डिब्बे के बदले सेकेंड व थर्ड एसी के एक-एक डिब्बे जोड़े जायेंगे.
पटना-दिल्ली के बीच तीन जोड़ी स्पेशल अनारक्षित ट्रेन
पटना : दीपावली व छठ पूजा के दौरान दिल्ली से बड़ी संख्या में लोग बिहार लौटते है. इससे ट्रेनों में काफी भीड़ बढ़ जाती है. इस भीड़ को देखते हुए पूर्व मध्य रेल प्रशासन ने तीन जोड़ी स्पेशल अनारक्षित ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है. पूर्व मध्य रेल के सीपीआरओ राजेश कुमार ने बताया कि ट्रेन संख्या 04054/53, 04014/04013 व 04026/04025 चलेंगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन