मसौढ़ी : स्टेशन पर गर्भवती महिला को मारा चाकू, हालत गंभीर
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

मसौढ़ी : पटना-गया रेलखंड के तारेगना स्टेशन के प्लेटफाॅर्म दो पर रविवार की देर शाम ट्रेन पर सवार होने से पूर्व 26 वर्षीया गर्भवती महिला को तीन-चार की संख्या में रहे बदमाशों ने चाकू मार जख्मी कर दिया. खून से लथपथ महिला को परिजनों ने रहमतगंज स्थित एक निजी क्लिनिक में भर्ती कराया. घटना की […]
विज्ञापन
मसौढ़ी : पटना-गया रेलखंड के तारेगना स्टेशन के प्लेटफाॅर्म दो पर रविवार की देर शाम ट्रेन पर सवार होने से पूर्व 26 वर्षीया गर्भवती महिला को तीन-चार की संख्या में रहे बदमाशों ने चाकू मार जख्मी कर दिया.
खून से लथपथ महिला को परिजनों ने रहमतगंज स्थित एक निजी क्लिनिक में भर्ती कराया. घटना की सूचना पर मसौढ़ी पुलिस व जीआरपी मौके पर पहुंची. नगर के कैलूचक मुहल्ले में बदमाशों के ठिकाने पर छापेमारी कर रही थी. महिला के देवर मो शोहेल ने बताया कि भाभी का मायके नगर के मलकाना मुहल्ला में है.
यासमीन मायके के कुछ लोगों के साथ तारेगना स्टेशन से ट्रेन पकड़ ससुराल जा रही थी. रविवार की देर शाम तारेगना स्टेशन पर ज्यों ही पटना डेहरी इंटरसिटी एक्सप्रेस आकर रुकी और यासमीन ट्रेन पर चढ़ने ही वाली थी कि इसी बीच अचानक तीन-चार बदमाश वहां पहुंचे और यासमीन को चाकू मार कैलूचक मुहल्ले की ओर भाग निकले.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










