टेली मेडिसिन से हो ब्रेन स्ट्रोक का इलाज : निदेशक

Updated at : 20 Oct 2019 8:13 AM (IST)
विज्ञापन
टेली मेडिसिन से हो ब्रेन स्ट्रोक का इलाज : निदेशक

फुलवारीशरीफ : पटना एम्स के निदेशक डॉ प्रभात कुमार सिंह ने कहा कि ब्रेन स्ट्रोक की बीमारी बहुत बड़ी समस्या बन गयी है. इस समस्या को दूर करने के लिए एम्स द्वारा चलाये जा रहे टेली मेडिसिन से ब्रेन स्ट्रोक का इलाज हो. ब्रेन स्ट्रोक को रोकने के लिए लोगों में जागरूकता लानी होगी. वह […]

विज्ञापन

फुलवारीशरीफ : पटना एम्स के निदेशक डॉ प्रभात कुमार सिंह ने कहा कि ब्रेन स्ट्रोक की बीमारी बहुत बड़ी समस्या बन गयी है. इस समस्या को दूर करने के लिए एम्स द्वारा चलाये जा रहे टेली मेडिसिन से ब्रेन स्ट्रोक का इलाज हो. ब्रेन स्ट्रोक को रोकने के लिए लोगों में जागरूकता लानी होगी. वह शनिवार को पटना एम्स के न्यूरो सर्जरी, न्यूरो मेडिसिन की ओर से ब्रेन स्ट्रोक के कारण और निदान कार्यशाला का उद्घाटन कर रहे थे.

आइआइजीएमएस के पूर्व निदेशक डाॅ अजय कुमार सिंह ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार को चाहिए कि जिस तरह से पोलियो उन्मूलन के लिए डोर-डोर कर्मी जाते हैं उसी तरह घर-घर जाकर मधुमेह, रक्तचाप की जांच करें. एम्स के न्यूरो सर्जन विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डाॅ विकास चंद्र झा ने कहा कि दिमाग में खून का धब्बा बन जाने के बाद तुरंत इसकी पहचान करें और नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराएं. अगर ब्रेन स्ट्रोक का अटैक होता है तो साढ़े चार घंटे के अंदर इलाज शुरू हो जाये तो 90 प्रतिशत मरीज बच सकते हैं.

न्यूरो मेडिसिन विभाग के हेड डॉ गुंजन कुमार ने ब्रेन स्ट्रोक या लकवा के बारे में जानकारी दी. मेडिसिन विभाग के सहायक प्रोफेसर डॉ देवेंदु भूषण ने कहा कि ब्लड प्रेशर और डायबिटीज लेवल बढ़ना स्ट्रोक का प्रमुख कारण है. मौके पर अधीक्षक डाॅ सीएम सिंह, डॉ एके अग्रवाल, डॉ संजीव कुमार, डॉ अनिल कुमार, डॉ रवि कीर्ति, डॉ रविभूषन शर्मा, डॉ पंकज कुमार, डॉ प्रशांत कुमार सिंह, डॉ संजय पांडे, डॉ रीना श्रीवास्तव, डॉ संगम झा समेत अन्य डाॅक्टर मौजूद थे.

हड्डी का कमजोर होना साइलेंट बीमारी
फुलवारीशरीफ. एम्स के हड्डी रोग विभाग के अध्यक्ष डॉ अनूप कुमार ने कहा है कि आॅस्टीओपरोसिस एक साइलेंट बीमारी है. इस रोग को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए. वह एम्स हड्डी रोग विभाग की ओर से विश्व आॅस्टीओपरोसिस दिवस पर ओपीडी में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में मरीजों और उनके साथ अटेंडेंट को संबोधित कर रहे थे.
डॉ अनूप ने कहा कि इस बीमारी से हड्डी कमजोर और खोखली हो जाती है. आर्थाेपेडिक सर्जन डॉ सुदीप कुमार ने आॅस्टीओपरोसिस के बचाव और निदान पर विस्तृत जानकारी देते हुए खोखली हड्डी का ट्रीटमेंट जल्द से जल्द शुरू करने को कहा. व्यायाम और संतुलित आहार से ही ऑस्टीओपरोसिस से बचा जा सकता है.
विभाग के डॉ प्रभात अग्रवाल और डॉ अविनाश कुमार ने स्पाइन एंड जेनरल फ्रैक्चर मे आॅस्टियोपोरोसिस के कारण आने वाली समस्याओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन