ePaper

सुशील मोदी ने लालू प्रसाद को घेरा, राजद से पूछे ये बड़े सवाल

Updated at : 19 Oct 2019 7:54 PM (IST)
विज्ञापन
सुशील मोदी ने लालू प्रसाद को घेरा, राजद से पूछे ये बड़े सवाल

पटना: बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी ने ट्वीट कर राजद पर बड़ा हमला बोला है. सुशील मोदी ने ट्वीट कर कहा है कि दूसरों को भ्रष्ट बताने वाले बतायें कि लालू प्रसाद किस मामले में सजायाफ्ता हैं. अलकतरा घोटाला में सजायाफ्ता इलियास हुसैन किस पार्टी के थे. उन्हें विधानसभा की सदस्यता क्यों गंवानी पड़ी. क्या […]

विज्ञापन

पटना: बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी ने ट्वीट कर राजद पर बड़ा हमला बोला है. सुशील मोदी ने ट्वीट कर कहा है कि दूसरों को भ्रष्ट बताने वाले बतायें कि लालू प्रसाद किस मामले में सजायाफ्ता हैं. अलकतरा घोटाला में सजायाफ्ता इलियास हुसैन किस पार्टी के थे. उन्हें विधानसभा की सदस्यता क्यों गंवानी पड़ी. क्या लालू प्रसाद गरीबों के लिए आंदोलन करने के कारण जेल में हैं. राजद ने जिस शहाबुद्दीन को सांसद बनाया और अभियुक्त होने के बावजूद कई साल तक राष्ट्रीय कार्यकारिणी का सदस्य बनाये रखा, वे क्या अल्पसंख्यक समुदाय की तालीम-तरक्की के लिए काम करते थे.

सुशील मोदी ने आगे कहा, राजद प्रमुख लालू प्रसाद ने 2016 में नाबालिग छात्रा से बलात्कार के मामले में जिस राजबल्लभ यादव को बचाने की कोशिश की थी, उसे सजायाफ्ता होने के बाद विधानसभा की सदस्यता से हाथ धोना पड़ा. राबड़ी देवी ने जिस विधायक अरुण यादव से एक दिन में आठ फ्लैट खरीदे थे, उन पर भी छात्रा से बलात्कार का मामला चल रहा है और वे किसी भी वक्त गिरफ्तार हो सकते हैं. जिस पार्टी का न कोई स्वच्छ चरित्र हो, न अच्छी नीयत हो और न कोई नैतिक बल हो, वह किसी गठबंधन का नेतृत्व नहीं कर सकता.

उपमुख्यमंत्रीने साथ ही कहाकि महागठबंधन के एक बुजुर्ग नेता पांच विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव में न मनमाफिक हिस्सेदारी पा सके, न महागठबंधन से हटने का साहस कर सके. अब वे एक दूसरे के खिलाफ लड़ते हुए इसे "दोस्तान संघर्ष" बताकर लोगों को धोखा देना चाहते हैं. वे जानते हैं कि युद्ध और चुनाव दोस्ताना नहीं होते. इनमें हारने वाले को जान या सीट गंवानी ही पड़ेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन