सिमुलतला आवासीय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा आज
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

पटना : सिमुलतला आवासीय विद्यालय, जमुई की प्रवेश परीक्षा का आयोजन गुरुवार को होगा. वर्ग छह (सत्र 2020–21) में एडमिशन के लिए ली जाने वाली प्रारंभिक प्रवेश परीक्षा के लिए राज्य में कुल 41 परीक्षा केंद्र बनाये गये हैं. बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष आनंद किशोर ने कहा कि सिमुलतला आवासीय विद्यालय, जमुई के […]
विज्ञापन
पटना : सिमुलतला आवासीय विद्यालय, जमुई की प्रवेश परीक्षा का आयोजन गुरुवार को होगा. वर्ग छह (सत्र 2020–21) में एडमिशन के लिए ली जाने वाली प्रारंभिक प्रवेश परीक्षा के लिए राज्य में कुल 41 परीक्षा केंद्र बनाये गये हैं. बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष आनंद किशोर ने कहा कि सिमुलतला आवासीय विद्यालय, जमुई के कक्षा छह में एडमिशन के लिए नामांकन हेतु प्रारंभिक प्रवेश परीक्षा का आयोजन गुरुवार दोपहर 1:00 से 3:30 बजे के बीच किया जायेगा, जिसमें सम्मिलित होने के लिए कुल 14,155 परीक्षार्थियों ने आवेदन किया है.
परीक्षा में 10,622 छात्र एवं 3,533 छात्राएं हैं. सभी परीक्षार्थी परीक्षा शुरू होने से आधा घंटा पहले परीक्षा भवन में अनिवार्य रूप से प्रवेश करें. परीक्षार्थी परीक्षा भवन में प्रवेश पत्र एवं पेन के अलावा कुछ भी नहीं ले जायेंगे.
ओएमआर शीट पर व्हाइटनर, इरेजर, नेल आदि का इस्तेमाल करना मना है. यदि इसका इस्तेमाल किया हुआ पाया जायेगा, तो परीक्षाफल निरस्त कर दिया जायेगा. परीक्षा में सम्मिलित होने वाले छात्र-छात्राओं को परीक्षा भवन में कैलकुलेटर, मोबाइल फोन एवं अन्य इलेक्ट्रॉनिक गैजेट का लाना अथवा प्रयोग करना मना है.
बोर्ड ने कहा है कि प्रवेश परीक्षा (प्रारंभिक) पूर्णत: वस्तुनिष्ठ प्रश्न पर आधारित होंगे. प्रश्न पत्र में कुल 150 वस्तुनिष्ठ प्रश्न होंगे. प्रत्येक प्रश्न एक अंक का होगा. गलत उत्तर के लिए अंक नहीं काटे जायेंगे. प्रारंभिक प्रवेश परीक्षा में चयनित अभ्यर्थी ही मुख्य प्रवेश परीक्षा में सम्मिलित होंगे. सिमुलतला आवासीय विद्यालय जमुई के छठवीं कक्षा में छात्र एवं छात्राओं के लिए 60-60 सीटें निर्धारित है.
ओएमआर शीट पर पहले से ही अंकित होगा रॉल नंबर
प्रारंभिक प्रवेश परीक्षा 2020 के ओएमआर शीट में परीक्षार्थियों के नाम, अनुक्रमांक, फोटो, परीक्षा की तिथि इत्यादि को समिति द्वारा प्री–प्रिंटेड ही उपलब्ध कराया जायेगा. अत: समिति द्वारा सभी केंद्राधीक्षकों को निर्देश जारी किया गया है कि वे मुद्रित अनुक्रमांक के अनुसार ही सभी परीक्षार्थियों को ओएमआर शीट उपलब्ध करायेंगे.
किसी कारणवश यदि किसी परीक्षार्थी से संबंधित ओएमआर शीट पर नाम, क्रमांक इत्यादि गलत प्रिंट हुआ हो या क्षतिग्रस्त पाया गया हो तो ऐसी परिस्थिति में केंद्राधीक्षक द्वारा समिति से उपलब्ध कराये गये सादे ओएमआर शीट परीक्षार्थी को उपलब्ध करायेंगे. जिसे परीक्षार्थी द्वारा सभी सूचनायें नीले/काले बॉल पेन से निर्धारित कॉलम में भरना होगा. समिति द्वारा सभी केंद्रों पर आवश्यकतानुसार सीसीटीवी कैमरे लगाने तथा परीक्षा संचालन से संबंधित गतिविधियों की विडियोग्राफी कराने का निर्देश जारी किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










