मोकामा में तेज बुखार से पांच की मौत, दहशत में हैं ग्रामीण

मोकामा : मोकामा के मेकरा डीह पर बस्ती में तेज बुखार की चपेट में पिछले चार दिनों में पांच लोगों की मौत हो गयी है. इसको लेकर ग्रामीणों में दहशत है. बुधवार को सिंगो पासवान की 45 वर्षीया पत्नी सरस्वती देवी और 43 वर्षीय योगेंद्र पासवान ने तेज बुखार आने के बाद दम तोड़ दिया. […]
मोकामा : मोकामा के मेकरा डीह पर बस्ती में तेज बुखार की चपेट में पिछले चार दिनों में पांच लोगों की मौत हो गयी है. इसको लेकर ग्रामीणों में दहशत है. बुधवार को सिंगो पासवान की 45 वर्षीया पत्नी सरस्वती देवी और 43 वर्षीय योगेंद्र पासवान ने तेज बुखार आने के बाद दम तोड़ दिया. सोमवार सहेंद्र साह की 15 वर्षीया पुत्री छोटी कुमारी और रविवार को 12 व 15 वर्षीय किशोरों की जान चली गयी थी. बताया जा रहा है कि सिर में दर्द, उल्टी व तेज बुखार से ग्रस्त होने के बाद अचानक मौत हो जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




