ePaper

अनंत सिंह की मुश्किल बढ़ी, घर से बरामद एके-47 जांच में सही मिली

Updated at : 15 Oct 2019 5:10 AM (IST)
विज्ञापन
अनंत सिंह की मुश्किल बढ़ी, घर से बरामद एके-47 जांच में सही मिली

पटना : मोकामा विधायक अनंत सिंह की मुश्किल बढ़ गयी है. हत्या की सुपारी देने के मामले में आवाज मैच करने के बाद उनके घर से बरामद प्रतिबंधित हथियार एके 47 राइफल भी जांच में सही पायी गयी है. एफएसएल ने पुलिस को जो रिपोर्ट भेजी है उसके मुताबिक इस हथियार में कोई भी गड़बड़ी […]

विज्ञापन

पटना : मोकामा विधायक अनंत सिंह की मुश्किल बढ़ गयी है. हत्या की सुपारी देने के मामले में आवाज मैच करने के बाद उनके घर से बरामद प्रतिबंधित हथियार एके 47 राइफल भी जांच में सही पायी गयी है. एफएसएल ने पुलिस को जो रिपोर्ट भेजी है उसके मुताबिक इस हथियार में कोई भी गड़बड़ी नहीं मिली है. इसका रेगुलर हथियार की तरह प्रयोग किया जा सकता है. थानाध्यक्ष पंडारक ने चार अगस्त को एफएसएल से अनंत सिंह के वॉयस की जांच रिपोर्ट प्राप्त की थी.

इसके साथ ही 16 अगस्त को लदवां में पैतृक आवास से जो एके-47 राइफल मिली थी उसे जांच के लिये लैब को साैंप दिया था. एफएसएल ने इसके एक -एक पुर्जा की जांच की. विशेषज्ञों ने हाइटेक मशीन पर इससे फायरिंग कर चेक किया. ज्ञात रहे कि बाढ़ के नदवां स्थित पैतृक आवास से एके-47 राइफल, हैंड ग्रेनेड आदि अत्याधुनिक हथियार बरामद होने के बाद अनंत सिंह फरार हो गये थे. वह अभी बेऊर जेल में बंद हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन