पटना : तेजस्वी यादव तीन दिनों में करेंगे तीन चुनावी जनसभा

Updated at : 13 Oct 2019 7:21 AM (IST)
विज्ञापन
पटना : तेजस्वी यादव तीन दिनों में करेंगे तीन चुनावी जनसभा

पटना : विधानसभा उपचुनाव को लेकर पूर्व उपमुख्यमंत्री व नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव रविवार से मंगलवार तक तीन दिनों में तीन जनसभाओं को संबोधित करेंगे. वे रविवार को एक बजे दिन में सहरसा जिला के सिमरी बख्तियारपुर विधानसभा क्षेत्र के हाइस्कूल मैदान में राजद उम्मीदवार जफर आलम के समर्थन में आयोजित जनसभा को संबोधित […]

विज्ञापन
पटना : विधानसभा उपचुनाव को लेकर पूर्व उपमुख्यमंत्री व नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव रविवार से मंगलवार तक तीन दिनों में तीन जनसभाओं को संबोधित करेंगे. वे रविवार को एक बजे दिन में सहरसा जिला के सिमरी बख्तियारपुर विधानसभा क्षेत्र के हाइस्कूल मैदान में राजद उम्मीदवार जफर आलम के समर्थन में आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे.
वहीं, सोमवार को भागलपुर जिले के नाथनगर विधानसभा क्षेत्र से राजद उम्मीदवार राबिया खातून के समर्थन में गोसाई दासपुर से भथौड़िया होते हुए मिर्जापुर तक रोड शो करेंगे. सोमवार को दोपहर बाद तीन बजे नाथनगर विधानसभा क्षेत्र के जगदीशपुर प्रखंड अंतर्गत बलुआचक हाट के मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे. मंगलवार को दोपहर बाद एक बजे बांका जिले के बेलहर विधानसभा क्षेत्र से राजद उम्मीदवार रामदेव यादव के समर्थन में फुल्लीडुगर प्रखंड अंतर्गत डोमोकुमारपुर मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन