आज 16 तो कल तीन ट्रेनें रद्द, कई के रूट बदले
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

पटना : गुरुवार की शाम पटना-गया-पटना रेलखंड के पुनपुन-परसा बाजार के बीच और बिहारशरीफ-वेना के बीच बाढ़ का पानी रेलवे ट्रैक से समीप पहुंच गया. इससे इन दोनों रेलखंडों पर ट्रेन परिचालन बाधित हो गयी. लगातार तीसरे दिन शनिवार को भी परिचालन ठप रहा और रविवार को भी परिचालन ठप रहेगा. ट्रेन परिचालन बाधित होने […]
विज्ञापन
पटना : गुरुवार की शाम पटना-गया-पटना रेलखंड के पुनपुन-परसा बाजार के बीच और बिहारशरीफ-वेना के बीच बाढ़ का पानी रेलवे ट्रैक से समीप पहुंच गया. इससे इन दोनों रेलखंडों पर ट्रेन परिचालन बाधित हो गयी. लगातार तीसरे दिन शनिवार को भी परिचालन ठप रहा और रविवार को भी परिचालन ठप रहेगा. ट्रेन परिचालन बाधित होने से पटना-गया-पटना, दानापुर-राजगीर-दानापुर व राजगीर-बख्तियारपुर रूट की 16 पैसेंजर ट्रेनें रविवार को रद्द रहेगी.
वहीं, सोमवार को भी तीन पैसेंजर ट्रेनों को रद्द किया गया है. इसके साथ ही छह जोड़ी पैसेंजर ट्रेनों को शॉर्ट टर्मिनेशन व 20 ट्रेनों के रूट में बदलाव किया गया है. बाढ़ के पानी रेलवे ट्रेन के समीप पहुंचने की वजह से पटना-गया-पटना रूट की छह जोड़ी पैसेंजर ट्रेनों को रद्द किया गया है.
दो-चार ट्रेनें गया-पुनपुन-गया के बीच चलायी जा रही है. इससे गया से पटना और पटना से गया जाने वाले यात्रियों की मुश्किलें काफी बढ़ गयी है. पटना से गया जाने वाले यात्रियों को पुनपुन तक के लिए ही ट्रेन मिल रही है. पुनपुन में गया के लिए ट्रेन लेने के लिए काफी मशक्कत करना पड़ रहा है.
पुनपुन में गया के लिए ट्रेन लेने के लिए करनी पड़ रही है काफी मशक्कत
ये ट्रेनें रविवार को रहेंगी रद्द
ट्रेन संख्या 63241,
63243/ 63249/ 63251/ 63257 पटना-गया मेमू
ट्रेन संख्या 63246, 63248/ 63252/ 63256/ 63260 गया-पटना मेमू
ट्रेन संख्या 53232/53 दानापुर-तिलैया-दानापुर पैसेंजर
ट्रेन संख्या 53626/53629 गया-किऊल-गया पैसेंजर
ट्रेन संख्या 53630 गया-किऊल पैसेंजर
ट्रेन संख्या 63339/40 राजगीर-दानापुर-राजगीर पैसेंजर
ट्रेन संख्या 53213/ 14 पटना-गया-पटना पैसेंजर
सोमवार को रद्द ट्रेनें
ट्रेन संख्या 53627 किऊल-गया पैसेंजर
ट्रेन संख्या 63241 पटना-गया पैसेंजर
ट्रेन संख्या 63339 राजगीर-दानापुर पैसेंजर
इन ट्रेनों का शॉर्ट टर्मिनेशन
गया से खुलने वाली ट्रेन संख्या 63242/ 63244/ 63250/ 63254/ 63258 गया-पटना मेमू पुनपुन तक आयेगी व यही से ट्रेन संख्या 63245/ 63247/63253/ 63255/63259 पटना-गया मेमू बनकर रवाना होगी.
हावड़ा से खुलने वाली ट्रेन संख्या 53043 हावड़ा-राजगीर पैसेंजर बख्तियारपुर तक आयेगी व यही से ट्रेन संख्या 53044 राजगीर-हावड़ा पैसेंजर बनकर रवाना होगी.
बदले मार्ग से चलने वाली ट्रेनें…
ट्रेन संख्या 12365/66 पटना-रांची-पटना जनशताब्दी एक्सप्रेस किऊल, गया के रास्ते जायेगी व आयेगी. n ट्रेन संख्या 18625 पूर्णिया कोर्ट-हटिया कोसी एक्सप्रेस बरौनी किऊल, झाझा प्रधानखूंटा, राजाबेरा के रास्ते ट्रेन संख्या 18626 हटिया-पूर्णिया कोर्ट कोसी एक्सप्रेस राजाबेरा, प्रधानखूंटा, झाझा, रामपुर डुमरा, बरौनी के रास्ते n ट्रेन संख्या 18634/33 रांची-पटना-रांची एक्सप्रेस मोकामा-किऊल-गया के रास्ते आयेगी व जायेगी. n ट्रेन संख्या 13348/47पटना-बरकाकाना-पटना एक्सप्रेस आरा-सासाराम के रास्ते जायेगी व आयेगी.
ट्रेन संख्या 18623/24 इस्लामपुर-रांची-इस्लामपुर एक्सप्रेस पटना-किऊल-झाझा-प्रधानखूंटा के रास्ते जायेगी व आयेगी. ट्रेन संख्या 13330/29 गंगा दामोदर एक्सप्रेस प्रधानखूंटा-झाझा के रास्ते जायेगी व आयेगी. ट्रेन संख्या 14223/24 बुद्ध पूर्णिमा एक्सप्रेस तिलैया-गया के रास्ते जायेगी व आयेगी.
ट्रेन संख्या 13244/43 भभुआ रोड-पटना-भभुग इंटरसिटी एक्सप्रेस सासाराम-आरा के रास्ते आयेगी व जायेगी. ट्रेन संख्या 12391/92 राजगीर-दिल्ली-राजगीर श्रमजीवी एक्सप्रेस बिहारशरीफ, दनियावां, फतुहा के रास्ते जायेगी व आयेगी. ट्रेन संख्या 13234/33 दानापुर-राजगीर-दानापुर एक्सप्रेस फतुहा-दनियावां-बिहारशरीफ के रास्ते जायेगी व आयेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










