पटना में खिली धूप, मौसम खुशनुमा, नहीं हुई बारिश, उत्तरी बिहार में 4-5 को फिर हो सकती है बारिश
Updated at : 02 Oct 2019 7:34 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : पटना शहर में मंगलवार को सुबह से लेकर शाम तक नाम मात्र के लिए भी बारिश दर्ज नहीं हुई. हालांकि, आज धूप खिली. बीते रोज की अपेक्षा पारा 26 डिग्री सेल्सियस से बढ़ कर 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. हालांकि, यह तापमान अभी भी सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस नीचे बना हुआ […]
विज्ञापन
पटना : पटना शहर में मंगलवार को सुबह से लेकर शाम तक नाम मात्र के लिए भी बारिश दर्ज नहीं हुई. हालांकि, आज धूप खिली. बीते रोज की अपेक्षा पारा 26 डिग्री सेल्सियस से बढ़ कर 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. हालांकि, यह तापमान अभी भी सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस नीचे बना हुआ है. पिछले 24 घंटे में पटना में नाम मात्र के लिए केवल एक मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई है. इस तरह लोगों को लगातार बारिश से मंगलवार को पूरी तरह निजात मिल गयी है.
उत्तरी बिहार में 4-5 को हो सकती है सामान्य बारिश
उत्तरी बिहार में 4-5 अक्तूबर को सामान्य बारिश होने की संभावना है. फिलहाल एक अक्तूबर को समूचे बिहार में केवल चार मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई है. इसमें सर्वाधिक बारिश कटिहार में 18.7 मिलीमीटर, खगड़िया में 13 मिलीमीटर, मधेपुरा में 15 मिलीमीटर, पूर्णिया में 36 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गयी है. पूरे बिहार में दो अक्तूबर को बारिश को लेकर किसी तरह का अलर्ट नहीं है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




