बाढ : अनंत सिंह कोर्ट में पेश, एके-47 बरामदगी केस पटना ट्रांसफर
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :02 Oct 2019 7:17 AM (IST)
विज्ञापन

बाढ : बेऊर जेल में बंद मोकामा के विधायक अनंत सिंह को मंगलवार को बाढ़ के अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी कुमार माधवेंद्र के कोर्ट में पेश किया गया. उनकी पेशी एके-47 की बरामदगी तथा पंडारक के भोला सिंह की हत्या की साजिश रचने के मुकदमे में अलग-अलग हुई. दोनों मुकदमे के अदालती रिकॉर्ड पर विधायक […]
विज्ञापन
बाढ : बेऊर जेल में बंद मोकामा के विधायक अनंत सिंह को मंगलवार को बाढ़ के अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी कुमार माधवेंद्र के कोर्ट में पेश किया गया.
उनकी पेशी एके-47 की बरामदगी तथा पंडारक के भोला सिंह की हत्या की साजिश रचने के मुकदमे में अलग-अलग हुई. दोनों मुकदमे के अदालती रिकॉर्ड पर विधायक की हाजिरी बनायी गयी और उनके दस्तखत दर्ज हुए. इसके बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में दोबारा बेऊर जेल भेज दिया गया.
दूसरी तरफ जिला जज के निर्देश पर एके-47 और हैंड ग्रेनेड बरामदगी के मुकदमे को पटना के मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के कोर्ट में ट्रांसफर कर दिया गया. अब इस मुकदमे की सुनवाई सीजेएम पटना के कोर्ट में 14 अक्तूबर को होगी. पंडारक के ऑडियो वायरल मुकदमे में सुनवाई की तारीख 15 अक्तूबर को रखी गयी है. कोर्ट को पुलिस द्वारा चार्जशीट दाखिल करने का इंतजार है, इसके बाद ट्रायल शुरू होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




