भागलपुर में गंगा नदी पर नये फोर लेन पुल को केंद्र की मिली हरी झंडी

Updated at : 27 Sep 2019 1:25 AM (IST)
विज्ञापन
भागलपुर में गंगा नदी पर नये फोर लेन पुल को केंद्र की मिली हरी झंडी

पटना : भागलपुर में गंगा नदी पर विक्रमशिला सेतु के समानांतर नये फोर लेन पुल को केंद्र सरकार ने हरी झंडी दे दी है. इसके निर्माण पर 1726 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है. पुल का निर्माण विक्रमशिला सेतु की बगल में पूरब होगा. इसके लिए 51 एकड़ भूमि का अधिग्रहण राज्य सरकार कर […]

विज्ञापन

पटना : भागलपुर में गंगा नदी पर विक्रमशिला सेतु के समानांतर नये फोर लेन पुल को केंद्र सरकार ने हरी झंडी दे दी है. इसके निर्माण पर 1726 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है. पुल का निर्माण विक्रमशिला सेतु की बगल में पूरब होगा. इसके लिए 51 एकड़ भूमि का अधिग्रहण राज्य सरकार कर रही है. एलाइनमेंट की स्वीकृति के बाद अब टेंडर प्रक्रिया शुरू की जायेगी. इस पुल के बनने से दक्षिण बिहार और झारखंड का उत्तर बिहार से सीधा जुड़ाव हो सकेगा.

यह पुल प्रधानमंत्री के विशेष पैकेज में शामिल है. इसकी लंबाई 4.367 किमी और एप्रोच रोड की लंबाई 9.942 किमी होगी. इसमें भागलपुर की ओर से 0.969 और नवगछिया की ओर से 8.964 किमी लंबाई शामिल है. वहीं नवगछिया-भागलपुर और भागलपुर-हंसडीहा सड़क को नेशनल हाइवे घोषित किया जा चुका है.
पथ निर्माण मंत्री नंदकिशोर यादव ने गुरुवार को कहा कि इस पुल के एलाइनमेंट पर उच्चस्तरीय बैठक हुई, जिसमें केंद्रीय सड़क, परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के स्तर पर मंजूरी दी गयी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन